इंद्री (अमित सरोहा) कारपेंटर मोहन वारदात की रात कस्बे के गांव जनेसरो में अपनी प्रेमिका से मिलने आया हुआ था। जहां पर उसे प्रेमिका के भाई ने देख लिया ओर मौत के घाट उतार दिया। इस बात का खुलासा खुद मोहन की प्रेमिका ने मृतक के भाई को फोन कॉल कर किया है। पुलिस अब लगातार आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। गौरतलब है कि शुक्रवार को इंद्री लाडवा रोड़ पर अंधगढ़ के जंगल मे पुलिस को एक शव मिला था। जिसकी पहचान शाहबाद के कलसाना गांव के रहने वाले 30 वर्षीय मोहन के रूप में हुई थी।घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मोहन के भाई सोहन की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। शुरू में पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही थी कि मृतक इंद्री लाडवा रोड़ पर क्या करने पहुंचा।परंतु मोहन के भाई ने जब महिला के फोन कॉल की जानकारी पुलिस को दी तो सारी कहानी एकदम साफ हो गई।सूत्रों की माने तो पुलिस आज ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर सकती है।
- राहवा में हुई थी प्रेमिका से मुलाकात
जनेसरो की रहने वाली मोहन की प्रेमिका की शादी बराड़ा(अंबाला) के राहवा गांव में हुई थी। शादी के बाद ही पति से अनबन रहने लगी। जानकारी अनुसार मोहन राहवा में ही अपने रिश्तेदार के यहां गया हुआ था। जो दोनों की आपस मे मुलाकात हो गई और एक दूसरे से मिलने जुलने लगे।सूत्रों की माने तो मोहन की प्रेमिका महीना भर पहले ही अपने पति को छोड़कर अपने मायके(जनेसरो) आ गई थी।मोहन जनेसरो में ही अपनी प्रेमिका से मिलने आता था। वारदात को भी मोहन जनेसरो आया हुआ था।
- योजनाबद्ध तरीके से दिया वारदात को अंजाम
आशंका जताई जा रही है कि मोहन की प्रेमिका के भाई सहित अन्य आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया है। सभी आरोपी मोहन की गांव में पिटाई करने के बाद उसे मारने के लिए जगह तलाश करने लगे। जनेसरो से लेकर इंद्री तक बीच मे कहीं भी जंगल नही पड़ता। हो सकता है आरोपी पहले से जानते थे कि केवल अंधगढ़ के जंगल मे ही वारदात को अंजाम देकर लाश को ठिकाने लगाया जा सकता है।हालांकि इन सभी बातों का खुलासा आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही होगा।
- पुलिस लगातार दे रही है दबिश
इस मामले में थाना प्रबंधक सतपाल सिंह का कहना है कि महिला के भाई सहित वारदात में शामिल सभी आरोपियों की तलाश जारी है।पुलिस उनके सभी ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।: सतपाल सिंह, प्रबंधक, थाना इंद्री।
- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475