प्रदेश ब्यूरो चीफ आशीष गुप्ता
उतरौला( बलरामपुर) ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरकिशना में ग्राम समाज की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने खाली करवा दिया। प्रधान सचिव उल्लाह ने बताया कि ग्राम समाज की जमीन पर गांव के कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा थाI जिसकी शिकायत एसडीएम एके गौड़ से की गई थी। राजस्व अधिकारियों ने सामुदायिक शौचालय एवं पंचायत भवन निर्माण के लिए खाली कराई गई जमीन को चिन्हित किया है। राजस्व निरीक्षक रमेश चंद ग्राम विकास अधिकारी जितेंद्र यादव मौजूद रहे