जल निकासी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

प्रदेश ब्यूरो चीफ आशीष गुप्ता
धानेपुर (गोंडा)  गुरुवार को ब्लॉक मुख्यालय पर विभिन्न समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया । मुजेहना ब्लॉक मुख्यालय पर श्रमिक महासंघ के संयोजक दिलीप शुक्ला की अगुवाई में स्कीम वर्कर समन्वय समिति के बैनर तले मुख्यमंत्री को संबोधित एक मांग पत्र वरिष्ठ लिपिक नंद श्याम को सौंपा गया I जिस में आंगनवाड़ी, आशा बहू व रसोईया संविदा कर्मियों को पीपीई किट उपलब्ध कराने की मांग शामिल है । वहीं उत्तर प्रदेश किसान सभा के संयोजक राजीव कुमार की अगुवाई में प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा गया I जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को छह माह तक निशुल्क आ अनाज, आयकर के परिधि में ना आने वाले व्यक्ति को  7500 प्रतिमाह मदद व मां नरेगा में 200 दिन रोजगार देने की गारंटी आदि मांगे शामिल हैंI वहीं गोरथनिया  निवासी रेशमा, केतकी, अनीता, विनोद कुमार, कुनमुन आदि ने जल निकासी की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया ॥
  • देश एवं प्रदेश के सभी गांव, कस्बों व शहरों से अनुभवी व गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरों, मंडल प्रभारी, जिला ब्यूरो चीफ, क्राइम रिपोर्टर, रिपोर्टर, प्रैस फोटोग्राफर, लेखक, मार्केटिंग एजैंट व विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475 विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475 सभी खबरें सबसे तेज व सबसे पहले देखने के लिए देखें: www.samaykitaqat.com समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com