किसानों को सूरजमुखी बेचने में न आने दें कोई समस्या : किरण


शाहाबाद मारकण्डा (चिराग शर्मा) एसडीएम डा. किरण सिंह ने कहा कि अधिकारी किसानों को सूरजमुखी बेचने में कोई भी समस्या न आने दें। एसडीएम कार्यालय में अधिकारियों की बैठक की बैठक ली तथा सूरजमुखी के खरीद कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मार्किट कमेटी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन किसानों के पंजीकरण में त्रुटि है तथा जिनके नाम पोर्टल पर दर्ज नहीं हैं तुरंत इस कार्य को पूर्ण किया जाए। मार्कीट कमेटी के सचिव कृष्ण कुमार मलिक ने एसडीएम को बताया कि अब तक शाहाबाद अनाज मंडी में 41 हजार क्विंटल सूरजमुखी की खरीद तथा 24 हजार क्विंटल सूरजमुखी का उठान करवाया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि सूरजमुखी की खरीद वेयर हाऊस कारपोरेशन एजेंसी द्वारा की जा रही है। 25 से 30 जून तक 371 किसानों के नाम जो पोर्टल पर आए थे वह आगामी कार्रवाई हेतू डी.डी.ए.कुरूक्षेत्र को भेजे जा चुके हैं। 154 किसान जो पंजीकृत थे लेकिन उनके पंजीकरण में त्रुटियां पाई गई थीं तथा 2805 किसान जो पंजीकृत वैरिफाईड थे उनकी सूरजमुखी एबीसी अंग्रेजी वर्णमाला क्रमांक के  अनुसार राउंडवाईज उनकी सूरजमुखी खरीदी जा चुकी है। इस सभी किसानों का शैडयूल जारी कर दिया गया है। मंडी में आने वाले हर किसान को मास्क, थर्मल स्कैंनिंग तथा उनके ट्रैक्टर ट्राली को सैनीटाईजर करने की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। इस अवसर पर नायब तहसीलदार परमिंद्र संधू तथा उपमंडल के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

  • सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com 
  •  समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com 
  •  पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457 
  •  विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475