जिला कुरुक्षेत्र से तीन लापता

कुरुक्षेत्र (संजीव बंसल) जिला कुरुक्षेत्र से अलग-अलग जगहों से तीन के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। शाहपुर वासी एक व्यक्ति ने थाना पेहवा पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी लड़की उम्र 26 साल को प्रदीप सिंह उर्फ बूटा सिंह पुत्र कश्मीर सिंह वासी बोधनी दो अन्य नामालूम व्यक्तियों के साथ मिलकर दिनांक जुलाई 2020 को बहला-फुसलाकर घर से ले गया है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है ।

     एक अन्य मामले में गौरव शर्मा वासी पाडलू ने थाना शाहबाद पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसका अंकल पृथ्वी राज उम्र 70 साल जो दिनांक 27 जून 2020 को घर से बिना कुछ बताए कहीं चला गया है ।जिसकी उन्होंने अपने तौर पर हर जगह तलाश की पर उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।

     एक अन्य मामले में जंडोला वासी एक व्यक्ति ने थाना बाबैन पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी लड़की उम्र 17 साल महीने जो दिनांक जुलाई 2020 को घर से बिना बताए कहीं चली गई है। जिसकी उन्होंने अपने तौर पर हर जगह तलाश की पर उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
  • सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com 
  • समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com 
  • पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457 
  • विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475