मास्क नही डालने वालों के करें चालान तथा साथ ही करें सभी को जागरूक, बाहर से आने वालों की सूचना नही देने वालों पर की जाएगी कार्रवाई : उपायुक्त सुजान सिंह


कैथल (रवि गोयल/ संजीव कौशिक) उपायुक्त सुजान सिंह ने कोरोना को हराने की लड़ाई लंबी है। इसमें हम सभी को विशेष सावधानी बरतनी होगी। सामाजिक दूरी, मास्क लगाना, बार-बार हाथ धोना आदि आदतों को अपनी दिनचर्या में शुमार करना होगा। विभिन्न मार्किट में जिन अधिकारियों की डयूटी लगी है, वे सुनिश्चित करें कि जो दुकानदार मास्क लगाकर कार्य नही करेगा, उसके चालान किए जाएं। बाहर से कोई व्यक्ति किसी के घर आता है तो संबंधित व्यक्ति उसकी सूचना अविलंब प्रशासन को देना सुनिश्चित करें। सूचना नही देने वालों पर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
            उपायुक्त सुजान सिंह लघु सचिवालय स्थित सभागार में कोविड-19 के दृष्टिïगत संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि जिला में 70 या 80 वर्ष से अधिक की आयु के बुजुर्गों के साथ-साथ टीबी आदि बीमारियों से ग्रस्त व्यक्तियों को आयुर्वेदिक दवाईयां शीघ्र दी जाएं, ताकि उनकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोत्तरी हो सके। स्वास्थ्य विभाग, आशा वर्कर घर-घर जाकर स्वयं सेवकों के साथ कोरोना से बचाव के लिए आमजन को निरंतर जागरूक करते रहें। जिला में पिछले दिनों बाहर से आने वाले लोगों की वजह से कोरोना पोजीटीव केस बढ़े हैं, इसलिए किसी भी संबंधित व्यक्ति के घर बाहर से कोई आता है तो उसकी सूचना तुरंत जिला प्रशासन को दें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी कोरोना को हराने की लड़ाई में मन से कार्य करें, जो भी संशाधन हमारे पास है, उसका बेहत्तर ढंग से इस्तेमाल करें। जिला में कोरोना से ठीक होने में रिकवरी दर अच्छी है। नगर परिषद व नगर पालिका आईईसी एक्टीविटी के तहत लगातार लोगों को मुनियादी, फलैक्स के माध्यम से जागरूक करते रहें। रैडक्रॉस के वोलिंटियर्स भी इस कार्य में पूरी जिम्मेदारी से कार्य करें। उन्होंने कहा कि भविष्य के लिए कोविड केयर सैंटरों के लिए भवन चयनित करके उसमें मूलभूत सुविधाएं पहले से ही मुहैया कर ली जाए।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर सिंह कुुंडु, एसडीएम कमलप्रीत कौर, विवेक चौधरी, शशि वंसुधरा, नगराधीश सुरेश राविश, एमडी शुगर मिल जगदीप सिंह, डीएसपी कुलवंत सिंह, सिविल सर्जन जयभगवान, डीआरओ सुरेश कुमार, ईओ अशोक कुमार, आयुर्वेदिक अधिकारी सतपाल सिंह, लक्ष्मी पंडित, डॉ. रेनू चावला, डॉ. राजीव मित्तल, डॉ. नीरज मंगला सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

  • सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com 
  •  समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com 
  •  पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
  •  विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475