श्री सिद्ध पीठ शिव वाटिका में शिवरात्रि का पर्व मनाया गया



कैथल, 19 जुलाई (रवि गोयल) प्रशासन के आदेशानुसार श्री सिद्ध पीठ शिव वाटिका में आज सुबह सावन शिवरात्रि के पावन पर्व पर साधारण रूप में शिवरात्रि का पर्व मनाया गया। शिव वाटिका के प्रधान कृष्ण नारंग व आज के कार्यक्रम के यजमान विनोद दुआ ने पहले शिवलिंग पर जल अर्पण कर विधि विधान से पूजा अर्चना की।इसके बाद मौजूद सदस्यों के साथ मिलकर हवन यज्ञ किया।इस अवसर पर प्रधान कृष्ण नारंग ने कहा कि  महाशिवरात्रि हिन्दुओं का एक प्रमुख त्यौहार है। यह भगवान शिव का प्रमुख पर्व है।फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि सृष्टि का प्रारंभ इसी दिन से हुआ। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन सृष्टि का आरम्भ अग्निलिंग (जो महादेव का विशालकाय स्वरूप है) के उदय से हुआ। इसी दिन भगवान शिव का विवाह देवी पार्वती के साथ हुआ था। साल में होने वाली 12 शिवरात्रियों में से महाशिवरात्रि को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है|भारत सहित पूरी दुनिया में महाशिवरात्रि का पावन पर्व बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है| हिन्दू कैलेंडर के अनुसार सावन का महीना पाँचवा महीना होता है। वैसे तो हर महीने कृष्णा पक्ष की चतुर्दशी को मासिक शिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है लेकिन सावन माह की इस शिवरात्रि को भी फाल्गुन माह की शिवरात्रि के सामान ही फलदायी माना जाता है। इस शिवरात्रि का महत्त्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योकि इस शिवरात्रि में भगवान शिव का जलाभिषेक करना लाभकारी माना जाता है। इस अवसर पर प्रधान कृष्ण नारंग,यजमान विनोद दुआ,वीना दुआ, महासचिव बिशम्बर अरोड़ा, कौशल खेत्रपाल, प्रकाश नारंग, सुषमकपूर, महेन्द्र बिंदु मक्कड़, मीनू मक्कड़, विनय बिट्टू दुआ, वेद नरूला, सुरेश तनेजा, पुनीत खुराना, हैप्पी ग्रोवर, संजय ग्रोवर आदि मौजूद थे।
  • सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com 
  •  समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com 
  •  पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457 
  •  विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475