गांव रसीना में पुलिस प्रयासों से तनाव खत्म करके स्थापित किया गया अमनचैन व भाईचारा, शांति कमेटी का किया गया गठन
July 28, 2020
कैथल, 28 जुलाई (संजीव कौशिक) एसपी शशांक कुमार सावन के निर्देशानुसार डीएसपी कृष्ण कुमार द्वारा मंगलवार की सुबह गांव रसीना के सरपंच तथा अन्य मौजिज व्यक्तियों को एकत्र करके दो समुदायों के मध्य चल रहे तनाव को खत्म करके अमन-चैन व भाईचारा स्थापित करते हुए आगे भी सांप्रदायिक सौहार्दय निरंतर रुप से कायम रखने के लिए एक शांति कमेटी का गठन किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव रसीना के नंबरदार सह सरपंच कृष्ण कुमार की शिकायत पर कुछ आरोपियों के खिलाफ सोशल मिडिया की मार्फत एक धर्म की भावनाएं आहत करने के आरोप तहत 26 जुलाई को मामला दर्ज किया गया था। प्रवक्ता ने बताया डीएसपी पुंडरी कृष्ण कुमार, थाना प्रबंधक पुंडरी इंस्पेक्टर मुकेश कुमार सहित आज की बैठक में गांव के सरपंच सह नंबरदार कृष्ण कुमार, भूतपुर्व सरपंच सतपाल व संजीव, मास्टर उदय सिंह, जिले सिहं जैलदार, सुबे सिंह, बलबीर सिंह तथा गांव के अन्य मौजिज व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। जिसमें दो पक्षो में चल रहे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के विवाद को सर्वसम्मती के साथ खत्म करके अमन व भाईचारा कायम रखने पर दोनों पक्ष सहमत हो गए। आगे भी निरंतर रुप से सांप्रदायिक सौहार्दय कायम रखने के लिए गांव में शांति कमेटी का गठन किया गया है।