प्रदेश ब्यूरो चीफ आशीष कुमार गुप्ता
लखनऊ:: खाना आलमबाग क्षेत्र में रहने वाले एक युवक पर युवती ने शादी का झांसा देकर 1 वर्ष तक यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए युवक के परिजनों पर मारपीट के दौरान सोने की चेन व मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है, पीड़िता की शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने यौन शोषण लूट मारपीट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है I
आलमबाग थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली यूपी कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के विराट नगर में रहती है, उसने अपने युवक मित्र अंकुर श्रीवास्तव निवासी कैलाशपुरी आलमबाग पर शादी का झांसा देकर 1 वर्ष तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया वहीं पीड़िता का आरोप यह कि युवक पर शादी का दबाव बनाने पर युवक द्वारा बातचीत बंद होने पर जब वह अंकुर श्रीवास्तव के घर शिकायत करने पहुंची तो युवक की भाभी व पत्नी ने गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगी इस मारपीट के दौरान युवक के परिजनों ने उसके गले में पड़ी सोने की चेन व मोबाइल फोन छीन लिया वहीं पीड़िता ने युवक समेत उनके परिजनों के खिलाफ लिखित शिकायत की पीड़िता की शिकायत पर धारा 376, 147, 323, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही हैI- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475