उपनिदेशक रैंक के अधिकारी का एक महीने में तीन बार तबादला, इसका सीधा असर बागवानी क्षेत्र में चल रहे कार्यो पर पड़ सकता है




घरौंडा (प्रवीण कौशिक) बागवानी विभाग ने एक बार फिर सब्जी उत्कृष्टता केंद्र घरौंडा में नियुक्त हुए डिप्टी डायरेक्टर सत्येंद्र यादव कातबादला रोहतक कर दिया है। डॉ. यादव बीते तीन वर्षो से आलू बीज उत्पादन की नई तकनीक की रिसर्च से जुड़े हुए थे। तबादला किये जाने के पीछे कई विभागीय व राजनीतिक कारण हो सकते है लेकिन इसका सीधा असर बागवानी क्षेत्र में चल रहे कार्यो पर पड़ सकता है।
            बागवानी विभाग में तबादले का खेल चल रहा है। आलम यह है कि उपनिदेशक रैंक के अधिकारी का एक महीने में तीन बार तबादला हो चुका है। बीते तीन वर्षो से आलू रिसर्च केंद्र के इंचार्ज रहे डॉ. यादव आलू बीज तैयार करने की अत्याधुनिक तकनीक पर कार्य कर रहे थे। एरोफिनिक्स तकनीक से आलू बीज उत्पादन का ट्रायल अंतिम चरणों में चल रहा था इसी दौरान डॉ. यादव को आलू केंद्र से बदल दिया गया। बीती 22 जून को कृषि व किसान कल्याण विभाग द्वारा जारी हुए आदेशों से करनाल स्थित आलू रिसर्च केंद्र के इंचार्ज डॉ. सत्येंद्र यादव का ट्रांसफर बागवानी विभाग रोहतक में कर दिया गया था। इन आदेशों के ठीक नौ दिन बाद एक जुलाई को विभाग ने एक और आदेश जारी करते हुए डॉ. सत्येंद्र यादव का तबादला रोहतक से सब्जी उत्कृष्टता केंद्र घरौंडा में कर दिया। सब्जी उत्कृष्टता केंद्र का चार्ज सम्भालने के बाद डॉ. यादव केंद्र ने सब्जी बिक्री के टेंडर में नुकसान व गड़बड़ी की जांच शुरू कर दी थी। इसी बीच 20 जुलाई को एक बार फिर विभाग ने अपने 22 जून के आदेशों को लागू करते हुए डॉ. सत्येंद्र को दोबारा रोहतक बागवानी विभाग भेज दिया। बार-बार हो रही ट्रांसफर की नीति का सीधा असर बागवानी विभाग द्वारा चलाए जा रहे प्रोजेक्ट्स पर होगा। तबादलों की झड़ी से एक महीने में तीसरे बार बदले गए उपनिदेशक महोदय करनाल, रोहतक और घरौंडा के बीच झूल रहे है।
            वहीं एक महीने में तीसरी बार ट्रांसफर हुए डॉ. सत्येंद्र यादव ने कहा कि तबादला करना सरकार का काम है लेकिन जल्दी जल्दी ट्रांसफर होने से प्रोजेक्ट्स के कार्य पर असर पड़ता है। आलू केंद्र पर बीज तैयार करने की लेटेस्ट एरोफोनिक्स तकनीक का कार्य अंतिम चरणों में चल रहा था इसी दौरान उनका ट्रांसफर हुआ है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के ट्रांसफर से उनके मनोबल पर असर हुआ है।
  • देश एवं प्रदेश के सभी गांव, कस्बों व शहरों से अनुभवी व गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरों, मंडल प्रभारी, जिला ब्यूरो चीफ, क्राइम रिपोर्टर, रिपोर्टर, प्रैस फोटोग्राफर, लेखक, मार्केटिंग एजैंट व विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475 
  • विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475 
  • सभी खबरें सबसे तेज व सबसे पहले देखने के लिए देखें: www.samaykitaqat.com 
  • समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com