थानेसर में पॉलिथीन का कारोबार करने वालों पर कसा जा रहा है शिकंजा : मलिक


कुरुक्षेत्र 23 जुलाई (संजीव बंसल) उपमंडल अधिकारी नागरिक थानेसर अश्विनी मलिक ने कहा कि थानेसर में पॉलिथीन का प्रयोग करने वालों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसलिए शहर और गांवों में पॉलिथीन के थोक और रिटेल विक्रेता पॉलिथीन पर पूर्णत: प्रतिबंध लगा दे। जो भी थोक और रिटेल विक्रेता पॉलिथीन का प्रयोग व बिक्री करते हुए पाया गया, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
वे वीरवार को देर सायं नगर परिषद के अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा के मार्गदर्शन और एनजीटी के आदेशों की पालना करवाने के लिए थानेसर में पॉलिथीन और प्लास्टिक का कारोबार और प्रयोग करने वालों पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन का प्रयास है कि शहर और गांवों में पॉलिथीन के प्रयोग पर पूणत: प्रतिबंध लगाया जाए और इस उपमंडल को पॉलिथीन मुक्त बनाया जाए।
उन्होंने कहा कि नगर परिषद की टीम ने वीरवार को ही देर सायं गऊशाला बाजार में एक थोक विक्रेता के पॉलिथीन को जब्त किया और उसपर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। इसके अलावा पॉलिथीन के रिटेल विक्रेताओं की भी जांच की गई और मौके पर 5 दुकानदारों के प्रतिष्ठïानों से पॉलिथीन बरामद किए गए और सभी पर 1500-1500 का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद की तरफ से यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इस अभियान के साथ-साथ नप अधिकारी और कर्मचारी लोगों को गीला और सुखा कचरा अलग-अलग डालने के बारे में जागरुक करेेंगे। इतना ही नहीं जो होटल संचालक यूजर चार्जिस नहीं देगा, उस संस्थान से कचरा एकत्रित नहीं किया जाएगा।
  • देश एवं प्रदेश के सभी गांव, कस्बों व शहरों से अनुभवी व गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरों, मंडल प्रभारी, जिला ब्यूरो चीफ, क्राइम रिपोर्टर, रिपोर्टर, प्रैस फोटोग्राफर, लेखक, मार्केटिंग एजैंट व विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475 
  • विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475 
  • सभी खबरें सबसे तेज व सबसे पहले देखने के लिए देखें: www.samaykitaqat.com 
  • समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com