कलायत, राजौंद एवं कैथल ब्लॉक के सरपंच प्रतिनिधि मंडल ने मैडिकल कॉलेज हेतू मुख्यमंत्री मनोहर लाल व राज्य मंत्री कमलेश ढांडा को सौंपा धन्यवादी पत्र


कैथल (रवि गोयल/ संजीव कौशिक) हरियाणा की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि जिला में बनने वाला मैडिकल कॉलेज की सौगात से जिला के लोगों को काफी लाभ होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा की सेहत को बेहतर करने के लिए 22 जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय लिया है। मेडिकल कॉलेज खोलने की शुरूआत अलग-अलग जिलों में शुरू हो गई है। जिले में मेडिकल कॉलेज खुलने से जनता को भटकने से पीछा छुड़ेगा, साथ में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
            कलायत, राजौंद एवं कैथल ब्लॉक के सरपंच प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा दी गई जिला में मेडिकल कॉलेज की सौगात देने पर राज्य मंत्री कमलेश ढांडा का विशेष तौर पर धन्यवाद किया। राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सबका साथ-सबका विकास के पथ पर चलते हुए बगैर किसी भेदभाव के पारदर्शी तरीके से हरियाणा का विकास कर रहे हैं। वो हरियाणा एक-हरियाणवी एक के नारे को धरातल पर सफल भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास रहेगा कि कैथल जिले की सभी मौलिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकास किया जाए और समाज के सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर नीतियों को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जाए। जिसके लिए हमारी केंद्र और राज्य दोनों सरकारें निरंतर कार्य कर रही हैं। जिला में विकास की गति को और अधिक बढ़ाया जाएगा। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों का आह्वïान किया कि वे भी सरकार का पूर्ण सहयोग करें।

  • सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com 
  •  समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com 
  •  पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457 
  •  विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475