![]() |
इन्द्री 8 जुलाई (अमित सरोहा) हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों व पशुपालकों को प्रोत्साहित करने के लिये अनेकों योजनाएं बना रखी है। इस बारे में जानकारी देते हुए पशु चिकित्सालय इन्द्री के पशु चिकित्सक ड़ा. शाम सुंदर ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा जिन पशुपालकों की मुर्रा नस्ल की भैस 18 किलों से ज्यादा दूध देती है उनकों 15 हजार रूपया, बीस किलों से ज्यादा पर बीस हजार व पच्चीस किलो से ऊपर दूध देने वाली भैस पर पच्चीस हजार रूपयों की इनाम राशि रखी हुई है। इसी प्रकार हरियाणा नस्ल की जो देसी गाय दस किलों से ऊपर दूध देती है उस पर पंद्रह हजार रूपया व बारह किलों से ज्यादा दूध देने वाली गाय पर बीस हजार रूपया ईनाम रखा हुआ है। उन्होंने बताया कि साहीवाल गाय के दस किलों दूध देने पर दस हजार, बारह किलों पर पंद्रह हजार व बीस किलों पर बीस हजार रूपयों के ईनाम दिये जा रहे है। सरकार द्वारा प्रदेश के पशुओं का एक साल का बीमा केवल सौ रूपए में किया जाता है जबकि एससी जाति के पशु पालकों के पश्ुाओं का बीमा फ्री में होता है। ड़ा. शाम सुंदर ने बताया कि हिंदू धर्म में गाय को मां का दर्जा दिया गया है। इसके गोबर व पेशाब को भी प्रयोग में लाया जाता है व पवित्र माना जाता है। आजकल किसानों का रूझान हरियाणा नस्ल की देसी गाय की ओर बढ़ रहा है। इसमें बीमारी कम होती है ओर दूध की मात्रा ज्यादा होती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जब गाय या भैंस दूध देना बंद कर देती है तो उसे खुले में सड़कों पर आवारा ना छोड़े। इससे दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है ओर इससे कई बार पशुओं की सड़क पर ही मौत हो जाती है। हमें इन पशुओं को किसी गऊशाला या उचित जगह पर जाकर छोडऩा चाहिए।
- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475
