इंद्री (अमित सरोहा) देश व प्रदेश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल व डीजल के दाम को लेकर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ० सुनील पंवार व इंद्री से कांग्रेस प्रत्याशी रही डॉ० नवजोत कश्यप ने दर्जनों समर्थकों के साथ आज इंद्री में तहसीलदार दर्पण काम्बोज को राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा । डॉ० सुनील पंवार ने कहा कि जहां एक तरफ कोरोना बीमारी के समय में देश स्वास्थ्य व आर्थिक महामारी से लड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर मोदी सरकार पेट्रोल व डीज़ल की कीमतों और उसपर लगे कर को बार-बार बढ़ाकर इस मुश्किल वक्त में मुनाफाखोरी कर रही है । लाॅकडाऊन के पिछले तीन माह के दौरान पेट्रोल व डीज़ल पर लगने वाले केंद्रीय उत्पाद शुल्क और कीमतों में बार-बार की गई अनुचित बढ़ोत्तरी ने भारत के नागरिकों को असीम पीड़ा व परेशानियां दी हैं । डॉ० सुनील पंवार व डॉ० नवजोत कश्यप के कहा कि कच्चे तेल के दाम में लगातार कमी आने के बाद भी सरकार द्वारा लगातार विभिन्न प्रकार के कर लगाकर पेट्रोल व डीजल के दाम में वृद्धि कर रही है । डॉ० नवजोत कश्यप ने कहा कि मोदी सरकार पेट्रोल डीजल के दाम करने का नारा देकर सत्ता में आई थी, लेकिन सत्ता में आने के बाद बिल्कुल विपरीत कार्य कर रही है । इस मौके पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस सचिव मुनीश परवेज़ राणा ने कहा कि सरकार पेट्रोल डीजल के दाम में वृद्धि करके महंगाई को बढ़ावा देकर आम जन की क़मर तोड़ने का काम कर रही है । इस मौके पर डॉ० नवजोत कश्यप व डॉ० नवजोत ने कश्यप व समस्त कांग्रेसजनों ने ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से आग्रह किया कि मार्च 2020 के बाद पेट्रोल-डीज़ल के दामों एवं उत्पाद शुल्क में की गई सभी बढ़ोत्तरी को तत्काल वापस लिए जाने का निर्देश दें और इस मुश्किल समय में इसका फायदा देश के नागरिकों तक पहुंचाएं ।
इस मौके पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस सचिव मुनीश परवेज़ राणा, पूर्व जिला पार्षद कर्ण मंढान, सरपंच पूर्ण सिंह काम्बोज, जिला पार्षद सचिन बुढ़नपुर, किरणपाल वाल्मीकि घीड, महेंद्र तुसिया, ओमप्रकाश कश्यप खुखनी, युवा कांग्रेस इंद्री अध्यक्ष प्रशांत अरोड़ा, ब्लॉक समिति सदस्य संजय चंदेल, प्रवीण संधू उमरपुर, सुरजीत उमरपुर, सुखविंदर उड़ाना, रवि भादसों, नरेश संधू, रोहित श्योराण, संजीव संधू, संजीव पंजोखरा, भूषण हांसु माजरा, सुनील बुढ़नपुर, सुनील परोचा, कायम अब्बास, सतीश चौगावा, राकेश सैन, श्याम लाल शर्मा, गौरव अरोड़ा, अशोक रंगा जैनपुर, बलजिंदर छापर, राजेश कश्यप जनेसरो, धर्मबीर पांचाल नौरता, आशीष नागपाल, राजेश चहल इंद्री, रोशन लाल आदि मौजूद रहे ।।- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475
