बुजुर्गो के लिए बेहतर कारगर आयुर्वेदिक औषधी : मिश्रा


पंचकूला 11 जुलाई(वासु के मेहता):जिला आयुर्वेद अधिकारी डा.ॅ दिलीप कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में आयुष विभाग कंटेंनमेंट जोन में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाने के लिए आदर्श कालोनी कालका व हाउसिंग बोर्ड कालोनी सैक्टर 19 में आयुष क्वाथ एवं गुडुची घनवटी का वितरण करवाया गया। 
            जिला आयुर्वेदिक अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में जिला पंचकूला में बढ़ते रोगियों की संख्या को देखते हुए त्वरित गति से आयुष क्वाथ का वितरण करने के लिए टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें जिला के कंटेनमेंट क्षेत्रों में विशेषकर बुजुर्गो को आयुष क्वाथ आयुर्वेदिक औषधियों का वितरिण कर रहे है।  
            जिला आयुर्वेदिक अधिकारी ने बताया कि डाॅ नरेश सैनी व डा. मोनिका माटा ने आदर्श कालोनी कालका तथा डाॅ0 तरूणा प्रेमी एवं डा. नमिता घई ने हाउसिंग बोर्ड कालोनी सैक्टर -19 के कनटेंन्मैंट जोन में नागरिकों व नागरिकों को आयुष कवाथ एवं गुडुची घनवटी का वितरण किया गया। नागरिकों एंव वरिष्ठ नागरिकों की रोगों से लडने की क्षमता को बढाने के लिए आयुर्वेदिक काढ़ों व हलदी मिले हुए गोल्डन मिल्क के सेवन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके अलावा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने एंव योेगाभ्यास के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। इन औषधियों के सेवन से उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायता मिलेगी।
  • सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com 
  •  समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com 
  •  पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457 
  •  विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475