प्रदेश ब्यूरो चीफ आशीष गुप्ता
गैसड़ी( बलरामपुर) = धान के खेतों में यूरिया खाद के छिड़काव का समय है। लेकिन किसानों को समय से खाद नहीं मुहैया हो पा रहा हैI खाद की किल्लत को लेकर किसान परेशान हैI किसान सेवा सहकारी समिति गैसड़ी से जुड़े करीब 47 गांवों के किसान खाद पाने के लिए चक्कर काट रहे हैं। 10 दिन बाद मात्र 300 बोरी खाद आई जो एक ही घंटे में वितरित कर दिया गया जबकि अधिकांश किसानों को इसकी भनक तक नहीं लगी सकी।
