- सूर्य ग्रहण अनुष्ठान में सम्मिलित महंत बुद्ध सिंह व अन्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए। -
- ब्रह्मसरोवर के जल को स्वच्छ करवाने का प्रयास जल्द से जल्द करें
- ब्रह्मसरोवर और केडीबी कार्यालय को सैनिटाइज करवाया जाए
- अनुष्ठान लोगों की सुरक्षा के लिए करवाया जा रहा था लेकिन स्वयं की सुरक्षा नही कर पाएं
कुरुक्षेत्र (समय की ताकत) महामंत्री हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी, समन्वयक व पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी कुरुक्षेत्र के पवन गर्ग ने नगर के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वैष्विक महामारी कोरोना का काला साया धर्म नगरी कुरुक्षेत्र में अपनी पकड़ बनाता चला जा रहा है। कोरोना को रोकने के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल डिस्टैंसिंग नियम का प्रचार व प्रसार किया था, लेकिन ये नियम सिर्फ आम जनता के लिए ही था। वी.आई.पी., नेतागण और सरकार के चुनिंदा लोगों के लिए नहीं। कुरुक्षेत्र में सूर्य ग्रहण अनुष्ठान में सरकार द्वारा बनाए गए सभी नियमों की धज्जियाँ उड़ाई गई। जिसका नतीजा ये हुआ की- कुरुक्षेत्र के विधायक सुभाष सुधा कोरोना पॉजिटीव पाए गए। विधायक की चेन में कई व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटीव आई है।
गर्ग ने बताया कि इस सूर्य ग्रहण अनुष्ठान में बाहर से 200 विद्वान संतो, महंतों व विद्वानों को भी बुलाया गया था। इनमें से एक महंत बुद्ध सिंह का कोरोना पॉजिटिव पाया जाना अच्छे संकेत नही है। महंत बुद्ध सिंह 13 प्रमुख अखाड़ों में से एक श्री पंचायती निर्मल अखाड़ा के कोठारी है। देश भर में अनेकों शाखाएं है। उनका इस तरह कोरोना से ग्रस्त पाया जाना चिंता का विषय है।
गर्ग ने कहा कि साफ मन से किया गया कोई भी कार्य व्यर्थ नही होता लेकिन सरकार की मंशा साफ नही थी। लोगों की धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ किया गया। लोगों के हृदय को चोट पहुँचाई गई। सूर्य ग्रहण के अवसर पर कर्फ्यू लगाकर लोगों को घरों में बंद रखा गया। घटिया मंशा का दुष्परिणाम गंदा ही होता है। हमारे सामने प्रत्यक्ष प्रमाण है।
गर्ग ने कहा कि कुरुक्षेत्र लघु सचिवालय में एक कोरोना केस मिला था। लघु सचिवालय के प्रत्येक फ्लोर, कक्ष तथा प्रत्येक कोनों को सैनिटाईज करवाया गया। उसी प्रकार ब्रह्मसरोवर के प्रत्येक तट को सैनिटाईज अवश्य करवाया जाना चाहिए।सरोवर के जल को निकाल कर, स्वच्छ करवाने का प्रयास करवाना चाहिए। केडीबी कार्यालय को भी सैनिटाइज करवाया जाना चाहिए ताकि कोई भी कर्मचारी इस भयंकर बीमारी से ग्रसित ना हो जाए।
गर्ग ने सरकार से अनुरोध किया कि नगर वासियों के स्वास्थ्य की तरफ ध्यान देते हुए इस प्रकार के बड़े कार्यक्रम नही करवाने चाहिए।
- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475
