रोशन लाल , दिलेर सिंह , रामकुमार , जयकुमार , रामफल , हरप्रीत , गुरप्रीत , संदीप कुमार , कृष्ण कुमार आदि बोहली और रेरकलां के किसानों ने बताया कि पिछले 2 दिनों से क्षेत्र मे रुक-रुक कर बरसात हो रही है । किसानों ने रिफाइनरी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर आरोप लगाते हुए कहा कि रिफाइनरी ने बरसाती पानी की निकासी वाली ड्रेन रिफाइनरी के अंदर से बंद कर दी है । जिस कारण उनकी सैकड़ों एकड फसल जल मग्न होकर खराब होने की कगार पर पहुंच गई है । किसानों ने रिफाइनरी प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आज ही बरसाती पानी की निकासी वाली ड्रेन को नहीं खोला गया तो सैकड़ों की संख्या में किसान एकत्रित होकर रिफाइनरी गेट पर रिफाइनरी के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे । और किसानों की खराब हुई फसल का मुआवजा भी रिफाइनरी प्रशासन को देना होगा ।
- 2 साल पहले भी बंद हुई थी ड्रेन
- ऐसा कोई मामला मेरे संज्ञान में नहीं है । यदि कोई पानी की निकासी का मामला हमारे पास आएगा तो उसकी जांच कराई जाएगी : एस.के.त्रिपाठी महाप्रबंधक रिफाइनरी ।
- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475

