खोराखेड़ी-ददलाना सड़क की बदहाल स्थिति के लिए एक-दुसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे है रिफाइनरी प्रबन्धन और लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी


घरौंडा (प्रवीण कौशिक) खोराखेड़ी-ददलाना मार्ग का एक हिस्सा बीते करीब पन्द्रह वर्षो से खस्ताहाल स्थिति में है। चार किलोमीटर लम्बी यह सड़क ददलाना चौंक से रिफाइनरी टाउनशिप के गेट नम्बर एक चकाचक है। सड़क के इस हिस्से में एक भी गड्डा नहीं है, सडक पर रोड़ साईन व स्पीड ब्रेकर भी बनाये गए है। वहीं टाउनशिप के गेट के बाद इस रोड़ की बदहाल तस्वीर की शुरुआत होती है। खोराखेड़ी से टाउनशिप के गेट नम्बर एक तक का लगभग 1.6 किलोमीटर लम्बा हिस्सा वर्षो से खस्ताहाल है। कम्पनी के इस रवैये से ग्रामीणों में रिफाइनरी प्रबन्धन के खिलाफ काफी नाराजगी है। सड़क के निर्माण को लेकर ग्रामीण पीडब्ल्यूडी विभाग व रिफाइनरी प्रबन्धन को शिकायत कर चुके है।
            पीडब्ल्यूडी विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्ष 1996 में आईओसीएल ने खोराखेड़ी-ददलाना सड़क का अधिग्रहण किया था। पीडब्ल्यूडी के एसडीओ दिलबाग मेहरा ने बताया कि वर्ष 1996 से 2003 तक रिफाइनरी द्वारा ही इस पूरी सड़क का रखरखाव किया। रिफाइनरी ने साल 2003 में इस पूरी सड़क को अंतिम बार पूरा बनाया गया था। इसके बाद से रिफाइनरी प्रबन्धन सिर्फ अपनी टाउनशिप तक ही सड़क का निर्माण करता है ताकि उसके कर्मचारियों को असुविधा न हो। टाउनशिप से आगे की सड़क को कम्पनी अपना नहीं मानती जबकि पूरी रोड़ का जिम्मा रिफाइनरी का है। ग्रामीणों का आरोप है कि इंडियन आयल रिफाइनरी सिर्फ अपनी टाउनशिप तक सड़क का निर्माण करती है और बाकी हिस्से को छोड़ दिया जाता है। रिफाइनरी प्रबन्धन इस पूरी सड़क को अपनी मानने को तैयार नहीं है जबकि पीडब्ल्यूडी विभाग के अनुसार चार किलोमीटर लम्बी इस सड़क के रखरखाव की जिम्मेदारी आईओसीएल रिफाइनरी की है। ऐसे में रिफाइनरी प्रबन्धन और लोकनिर्माण विभाग सड़क की बदहाल स्थिति के लिए एक-दुसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे है।
  • क्या कहना है रिफाइनरी अधिकारियों का
वहीं इस सड़क के बारे में रिफाइनरी के अधिकारी संतोष त्रिपाठी ने कहा कि ददलाना से टाउनशिप तक सड़क को चौड़ा करने के लिए रिफाइनरी ने राज्य सरकार से भूमि अधिगृहित की थी। नियमत: कोई भी निर्माण कार्य अपनी ही जमीन पर किया जा सकता है। सड़क के 1600 मीटर लम्बे हिस्से के रखरखाव का कोई रिकार्ड रिफाइनरी के पास उपलब्ध नहीं है।
  • सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com 
  •  समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com 
  •  पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457 
  •  विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475