उत्तर प्रदेश ब्यूरो चीफ आशीष गुप्ता
बलरामपुर, आगामी 1 से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाएगाI मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ घनश्याम सिंह ने बताया कि विश्व स्वास्थ संगठन व यूनिसेफ के सहयोग से 1 से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाएगाI इस दौरान स्तनपान के महत्व के प्रति लोगों का जागरूक किया जाएगा ।उन्हें बताया जाएगा कि माँ के दूध में कई तरह के पोषक तत्व होते हैंI जो नवजात को कई तरह की गंभीर बीमारियों से बचाते हैं। विश्व स्तनपान सप्ताह मनाने की तैयारी को लेकर गुरुवार को सीएमओ कार्यालय में जनपद स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया॥