प्रदीप हुड्डा ने कहा कि खट्टर-जजपा सरकर ने प्रदेश के 2.5 करोड़ लोगों से जबरन वसूली का एक नया काला अध्याय लिख डाला है। पूरी दुनिया में सरकारें अच्छी नीति व नीयत से लोगों की जेब में पैसा डालने का काम कर रही हैं, पर खट्टर-जजपा सरकार कोरोना महामारी व आर्थिक संकट के इस काल में टैक्स पर टैक्स लगा कर अपना खजाना भरने में जुटी है।
उन्होंने कहा कि, "केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर लगाया गया अनाप शनाप टैक्स, फल और सब्जी पर लगाई गई मार्किट फीस व एचआरडीएफ टैक्स तथा आम जनमानस की कमर तोड़ते हुए बस किराए में वृद्धि, सरकार की निर्दयता, निकम्मेपन व अहंकार का जीता जागता सबूत है।''
प्रदीप हुड्डा ने कहा कि आर्थिक संकट की इस घड़ी में जख्मों पर मरहम लगाने की बजाय भाजपा-जजपा सरकार जले पर नमक छिड़कने का काम कर रही है। प्रदीप हुड्डा ने आंकड़े गिनवाते हुए बताया कि पेट्रोल-डीज़ल पर टैक्स लगा खट्टर सरकार ने 6 साल में हरियाणा की जनता से 42,000 करोड़ रुपये वसूले और अब केवल पेट्रोल-डीज़ल से सालाना रिकवरी बढ़कर 9,255 करोड़ रूपये हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में फल और सब्जी पर कोई मार्केट फीस नहीं थी और अब 1 प्रतिशत मार्केट फीस लगा व 1 प्रतिशत एचआरडीएफ लगा कर भाजपा-जजपा सरकार ने गरीब आदमी की कमर तोडऩे का काम किया है। हरियाणा जाट महासभा मांग करती है कि इस वक़्त कोरोना महामारी व गंभीर आर्थिक संकट झेल रही, हरियाणा की जनता पर खट्टर-जजपा सरकार ‘जजिया कर’ लगाना बंद करे। ओर जनता की भलाई के लिए काम करे। जिससे आम जनमानस को राहत मिल सके।
आज के समय मे देश मे लोगो को काम नही मिल पा रहा है। बेरोजगारी बहुत ज्यादा बढ़ रही हैं और जनता इस समय बहुत परेशान है। लोगो को अपना घर चलाना मुश्किल हो रहा है। इस कोरोना काल मे जनता कोरोना से ज्यादा काम के लिए दौड़ लगा रही है। मगर लोगो को ना तो काम मिल रहा है और ना ही सरकार की ओर से कोई राहत। उल्टा सरकार कर्मचारियों को नोकरियों से निकाल रही है। सरकार को लोगो की समस्याओं का ध्यान रखना चाहिए। जिससे आम जनता का सरकार से कही विशवास ना उठ जाए। अभी भी समय है कि हरियाणा सरकार को हर गांव में टीमें लगानी चाहिए कि जो भी परेशान व्यक्ति हो उसके लिए सरकार कुछ मदद करे। जिससे वो अपने परिवार को भूख से निजात दिला सके।
- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475
