कुरुक्षेेत्र (संजीव बंसल) एलडीएम हरी सिंह गुमरा ने कहा कि बुधवार को एमएसएमई ब्रोरोवर के लिए बैंको द्वारा विशेष ऋण योजनाओ की जानकारी व वितरण हेतु विशेष ऋण शिविर का आयोजन बाबैन और लाडवा ब्लाक में किया गया। इस कैम्प का मुख्य उदेश्य उद्यमियों को इस विशेष ऋण योजनओं को जानकारी मुहया कराना हैं तथा उनको ऋण देकर उनके व्यवसाय को दुबारा सुचारू रूप से चलाना था। उन्होंने कहा कि जिन उद्यमियों का ऋण खाता (लिमिट) किसी भी बैंक में चल रही हैं उनको 29 फरवरी 2020 को बकाया ऋण का 20 प्रतिशत तत्काल ऋण सहायता के रूप में बैंक से ले सकेंगे। इस कैम्प में कुछ उद्यमियों द्वारा मौके पर ऋण अप्लाई भी किया गया।
उन्होंने कहा कि बाबैन और लाडवा ब्लाक में किए गए इस कैम्प में 30 ऋण एप्लीकेशन 99.98 लाख रूपए के ऋण तत्काल सहायता के लिए विभिन बैंक ने प्राप्त की है। इस संकट के समय कोई भी उद्यमी जिसका लोन अकाउंट एनपीए नहीं हैं अपने बैंक से तुरंत वितीय सहायता प्राप्त कर सकता हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के कैम्प हर ब्लाक स्तर पर आयोजित किए जाएंगे ताकि बैंक द्वारा उद्यमियों व कृषक साथियों के लिए एवं रेहड़ी-फेरी वालो के लिए बनाई गई योजनओं की जानकारी दी जा सके और तुरंत वितीय सहायता उपलब्ध करवाई जा सके। इस कैम्प में जिला उद्योग केंद्र कुरुक्षेत्र के अधिकारी और विभिन बैंकों के मैनेजर भी मौजूद थे।- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475