अवैध गांजा के साथ अभियुक्ता गिरफ्तार

उ०प्र० ब्यरो चीफ आशीष गुप्ता
ललिया(बलरामपुर) जनपद के थाना क्षेत्र ललिया में पूर्णिया बिहार राज हाल पता नंद नगर थाना ललिया निवासी अभियुक्ता कहावा देवी पत्नी दुर्गेश मंडल को 850 ग्राम अवैध गांजा के साथ उपनिरीक्षक कृष्णा नंदन पांडे, मुख्य आरक्षी रजनीश प्रताप सिंह आरक्षी सुधांशु, नरेंद्र कुमार, पूजा मिश्रा व राखी मिश्रा की संयुक्त टीम द्वारा नंद नगर से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्ता को जेल रवाना किया गया।