अनलॉक दो और सामाजिक दूरी का सतर्कता से करें पालन: गोपीचंद


गुहला चीका (रवि गोयल /संजीव)  जिला उपायुक्त सुजान सिंह के आदेशअनुसार तथा तथा उपमंडल अधिकारी नागरिक शशि वसुंधरा जी के नेतृत्व में वैश्विक महामारी कोविड-19 कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने की मुहिम कारगर साबित हो रही है। उपमंडल गुहला में शिक्षा विभाग के जूनियर रेड क्रॉस काउंसलर अध्यापक कोरोना वायरस की जंग में वीर योद्धा की भूमिका निभा रहे हैं। यह विचार गुहला के खंड शिक्षा अधिकारी गोपीचंद ने जूनियर रेड क्रॉस काउंसलर अध्यापकों की मीटिंग लेते हुए कहे। गोपीचंद ने कहा कि अनलॉक 2 का पालन और सामाजिक दूरी का सतर्कता से पालन ही एकमात्र कोरोना बचाव है। उन्होंने काउंसलर अध्यापकों की कोविड-19 गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि यह एक सामाजिक गतिविधि ही नहीं देशभक्ति की सच्ची मिसाल है। उन्होंने कहा कि जिला जूनियर रेड क्रॉस काउंसलर गोल्ड मेडलिस्ट प्राध्यापक राजा सिंह झींंजर के नेतृत्व में प्राध्यापक कोऑर्डिनेटर डॉ अनिल शर्मा, सुनील दत्त, सुनील कुमार, सतीश कुमार, दिलबाग सिंह, मनदीप सिंह, राजेश धीमान, उमा गर्ग आदि अलग अलग लोगों को कोरोनावायरस से बचाव के प्रति सावधान करने के साथ-साथ उन्हें मास्क, सैनिटाइजर, राशन सामग्री बांटने का सामाजिक कार्य कर रहे हैं। मीटिंग में जिला जूनियर रेड क्रॉस काउंसलर प्राध्यापक राजा सिंह झींंजर ने कोविड-19 गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि काउंसलर अध्यापक जागरूकता की मिसाल बनकर लोगों को कोरोनावायरस से जागरूक करने के साथ-साथ गरीब एवं जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री, मास्क और सैनिटाइजर बांटने का मानवीय दायित्व भी निभा रहे हैं।    जूनियर रेड क्रॉस काउंसलर अध्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर घरों में रहने और मास्क पहन सामाजिक दूरी का पालन करने की जानकारी दे रहे हैं। झींंजर ने कहा कि सभी काउंसलर अध्यापक स्वयं की पूरी सतर्कता के साथ सरकारी आदेशों की पालना करें। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सहयोग प्रदान किया जाए ताकि इस विकट परिस्थिति में वह स्वयं को सुरक्षित समझे। खंड शिक्षा अधिकारी गोपीचंद ने कोविड-19 गतिविधियों का पूरा जायजा लिया और हर प्रकार के सहयोग का विश्वास दिलाया।
  • सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com 
  •  समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com 
  •  पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457 
  •  विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475