आयुष विभाग हरियाणा द्वारा इन्द्री के गांव गढ़ी जाटान में इम्यूनिटि बूस्टर दवाईयां वितरित की गई


इन्द्री (अमित सरोहा) आयुष विभाग हरियाणा के महानिदेशक अतुल कुमार के नेतृत्व में पूरे हरियाणा में कोविड़ 19 को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। आयुष विभाग करनाल की टीम द्वारा जिले के शहरी व ग्रामीण इलाकों में जागस्क लोगों को इस बीमारी के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में आज करनाल के शाम नगर, कलंदरी गेट व राजीवपुरम व इन्द्री के गांव गढ़ी जाटान का दौरा कर दवाईयां वितरित की गई। जिला आयुष अधिकारी ड़ा. सतीश खटकर द्वारा आमजन को घरेलू औषधियों के लाभ के बारे में जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि हमें अपनी रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने के लिये योग, प्राणायाम व ध्यान आदि नियमित रूप से करना चाहिये। हमें अपने खाने में हरी सब्जियों व विटामिन सी युक्त आहार का सेवन करना चाहिए। दिन में गुनगुना पानी पीना चाहिये। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला करनाल के नोड़ल अधिकारी ड़ा. राम अवतार ने बताया कि गांवों व शहरों में जाकर इस बीमारी के बारे में जनता को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें कोरोना महामारी के चलते हमें नियमित रूप से हल्दी, सौंठ, दालचीनी, लौंग इत्यादि का सेवन करते रहना चाहिये। इससे रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ती है। उन्होंने बताया कि हमें घर से बाहर निकलते समय मुंह पर मास्क का प्रयोग अवश्य करना चाहिये। केवल ज्यादा जरूरी होने पर ही हमें घर से बाहर निकलना चाहिये। अपने हाथों को बार बार साबुन या सेनेटाईजर से साफ करते रहना चाहिए ओर आपस से दूरी बनाकर रखनी जरूरी है। ड़ा. राम अवतार ने बताया कि आयुष विभाग द्वारा इम्यूनिटि बूस्टर दवा गांवों व शहरों में घर घर जाकर बांटी जा रही है। आयुष विभाग के सभी कर्मचारी इस महामारी के रोकथाम हेतू दिनरात कार्य कर रहे है। हमें इस महामारी का डट कर मुकाबला करना होगा। इस मौके पर ड़ा. राजपाल, ड1.संदीप धीमान, ड़ा. संदीप सिंधर, कर्मचारी जितेन्द्र, मुकेश व आशीष मौजूद रहे।
  • सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com 
  •  समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com 
  •  पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457 
  •  विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475