- विधायक व प्रशासन को जगाने के लिए दिया जाएगा सांकेतिक धरना
गुहला/चीका 23जुलाई (राजपाल जिंदल) चीका शहर के मुख्य मार्ग कैथल रोड पर 2 वर्ष पहले ब्राह्मण समाज की मांग पर उस समय के विधायक कुलवंत बाजीगर द्वारा भगवान परशुराम चौक स्वीकृत करवाया गया था। चौक की अधारशिला तो रख दी गई थी। लेकिन नाम मात्र कार्य करवा कर बीच में ही कार्य अधर में लटका छोड रखा है। ब्राह्मण दल के युवा नेता व वरिष्ठ पुजारी अश्वनी भार्गव ने कहा कि जहां शहर में करोड़ों रुपए विकास कार्यों के लिए सरकार और प्रशासन खर्च कर रहा है वहीं चंद रुपए भगवान परशुराम चौंक के लिए क्यों नहीं लगाए जा रहे। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज के जनता द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों के उच्च पद पर होते हुए भी 2 साल से लगभग भगवान परशुराम चौक पर मूर्ति स्थापना ना करना पूरे ब्राह्मण समाज के लिए रोष का विषय बना हुआ है ।उन्होंने कहा कि अक्सर यहां पर अश्लील व तरह-तरह के पोस्टर भी चिपकाए गए थे, जिसको लेकर उनका एक दल नगरपालिका सचिव चीका को लिखित में एक आवेदन भी दे चुका है। लेकिन अब सब्र का बांध टूट चुका है ।उन्होंने कहा कि वर्तमान विधायक ने पिछले दिनों इसको और बड़ा व भव्य बनाने का आश्वासन सार्वजनिक रूप से दिया था लेकिन आज तक उन्होंने भी इसके लिए कोई पहल नहीं की और ना ही ब्राह्मण समाज द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों ने इस चौक की तरफ कोई ध्यान दिया है ।अश्वनी भार्गव ने स्थानीय विधायक से मांग करते हुए कहा एक महीने में इस चौंक का निर्माण व मूर्ति स्थापना नहीं की गई तो वह अपने समस्त साथियों सहित अपने निजी कोष से मूर्ति स्थापना करेंगे और किसी भी राजनेता या प्रशासनिक अधिकारी को झूठा श्रेय नहीं लेने देंगे।उन्होंने कहा कि 5 दिन बाद समस्त ब्राह्मण समाज के युवा साथी प्रशासन और सरकार को जगाने के लिए भगवान परशुराम चौक पर सांकेतिक धरना देंगे यदि फिर भी विधायक और ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने संज्ञान नहीं लिया तो ब्राह्मण समाज के मान सम्मान के लिए किसी भी हद तक आंदोलन करने को तैयार है।
- देश एवं प्रदेश के सभी गांव, कस्बों व शहरों से अनुभवी व गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरों, मंडल प्रभारी, जिला ब्यूरो चीफ, क्राइम रिपोर्टर, रिपोर्टर, प्रैस फोटोग्राफर, लेखक, मार्केटिंग एजैंट व विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475
- सभी खबरें सबसे तेज व सबसे पहले देखने के लिए देखें: www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com
