खेत में पानी देने जा रहे किसान के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने किया मामला दर्ज

इंद्री,11 जुलाई(अमित सरोहा) कस्बे के गांव उमरपुर में खेत में पानी देने जा रहे किसान के साथ गत दिनों हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह मामला किसान जीता राम के बेटे धर्मबीर की शिकायत पर दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में धर्मबीर ने बताया है कि मेरे पिता जीता राम अपने खेतों में पानी देने जा रहे थे। तभी उनके उपर गांव के ही रहने वाले सुरजीत सिंह, गुरनाम सिंह, सुरेश कुमार और अभिषेक ने जानलेवा हमला कर दिया। जो मेरे पिता को काफी चोटें आई है। पुलिस ने धर्मबीर की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में जांच अधिकारी शेर सिंह का कहना है कि धर्मबीर की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
  • सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com 
  •  समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com 
  •  पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457 
  •  विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475