![]() |
इन्द्री 17 जुलाई (अमित सरोहा) भारतीय किसान युनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूंनी ओर मंड़ी आढ़तियों ने अनाज मंड़ी में एक मींटिग कर सरकार की किसान विरोधी नीतियों के विरूद्ध नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। यह मींटिग 20 जुलाई को पूरे प्रदेश में होने वाले रोष प्रदर्शन को लेकर बुलाई गई थी। इस मौके पर काफी संख्या में किसान युनियन के सदस्य व मंड़ी के आढ़ती मौजूद रहे। इस बारे में जानकारी देते हुए प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूंनी ने बताया कि पूरे हरियाणा व पंजाब के किसान, भारतीय किसान युनियन के सदस्य, मंडिय़ों के आढ़ती, मुनीम व पल्लेदार 20 जुलाई को सरकार द्वारा जारी किये गये तीन अध्यादेशों के खिलाफ तीन घंटे का रोष प्रदर्शन करेगें ओर अपने अपने स्टेशनों पर प्रधानमंत्री ने नाम का ज्ञापन अधिकारियों को देगें। उन्होंने बताया कि सरकार किसानों को बेरोजगार करना चाहती है ओर किसानों से खेती को छुड़वाना चाहती है। सरकार की पोलिसी व्यापारियों को खत्म करने की है। सरकार ने व्यापारियों को मंड़ी के बाहर से ही फसल खरीद करने की छूट दे दी है इससे पंजाव व हरियाणा के आढ़तियों का कारोबार बंद हो जायेगा। सरकार ने स्टाक सीमा को भी समाप्त कर दिया है। इससे बड़े पूंजीपति यों को फायदा होगा ओर छोटा कारोबार करने वाला खत्म हो जायेगा। सरकार की फसल आधे रेटों पर बिकेगी। अंबानी व अड़ानी जैसे बड़े बड़े पूंजीपति बड़ा स्टाक रखेगें ओर मनमाने दामों पर बेचेगें। उन्होंने कहा कि रोजाना डीजल व बिजली के रेट बढ़ रहे है। सरकार बिजली को प्राईवेट हाथों में देने जा रही है। सरकार ने कांट्रैक्ट फार्मिग करने के आदेश दिये है। इससे किसानों को अपनी फसले पूंजीपतियों को बेचनी हो उनकी मर्जी से फसलों के रेट तय होगे। चढूंनी ने कहा कि इस रोष प्रर्दशन के लिये कार्यकत्र्ता अलग अलग जगहों पर मींटिगें कर रहे है ओर लोगों का अच्छा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इन सब समस्याओं को लेकर बीस जुलाई को पूरे हरियाणा व पंजाब के किसान, मंडिय़ों के आढ़ती ट्रैक्ट्रों पर काले झंड़े लगाकर तीन घंटे का रोष प्रदर्शन करेगें ओर प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन संबधित अधिकारियों को सौंपेगें। उन्होंने कहा कि यह एक सांकेतिक रोष प्रदर्शन है ओर अगर सरकार फिर भी नहंी जागी तो आगामी रणनीति बनाकर एक बड़ा आंदोलन चलाकर सरकार को जगाया जायेगा। इस मौके पर रामपाल चहल, रिषीपाल कांबोज, बालकृष्ण लांबा, सतपाल बैरागी, हरपाल मंढ़ाण, सुखविन्द्र सिंह, राधेश्याम, तेजपाल, समेसिंह पूर्व प्रधान, जयप्रकाश बंसल, सुभाष बंसल सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475
