- कोरोना वारिर्यर डा. प्रवीण ने कोरोना मरीजों के साथ बिताए हर क्षण के अनुभवों को किया सांझा
- हिरमी कोविड-केयर सेंटर से 20 मरीज ठीक होकर लौट चुके है अपने आशियानों को
कुरुक्षेत्र (संजीव बंसल) कोविड केयर सेंटर से जब मरीज ठीक होकर केयर सेंटर को अलविदा कहता है तो एक कोरोना वारिर्यरस की खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। इन मरीजों की देखभाल के लिए जब कोई परिजन और अपने साथी नहीं रहते है तो ऐसे अवसर पर कोरोना मरीजों की सेवा करके सबसे ज्यादा आत्म संतुष्ठिï का एहसास होता है। इन मरीजों के लिए जब हिरमी के कोविड केयर सेंटर स्थापित किया गया तो पहले दिन उनके पांव जरुर डगमगा गए थे, लेकिन अपने सीनियर के बुलंद हौंसलों को देखकर उनके जहन में भी कोरोना मरीजों की सेवा करने का एक नया जज्बा और एक नई उर्जा का संचार हुआ। इन तमाम अनुभवों को लेकर कोरोना वारिर्यर आयर्वेदिक मेडिकल अधिकारी डा. प्रवीण ने सभी के साथ सांझा किए।
हिरमी कोविड केयर सेंटर में कोरोना मरीजों की देखभाल कर रही आयुर्वेदिक मेडिकल अधिकारी डा. प्रवीण ने बातचीत करते हुए कहा कि कोरोना महामारी एक वैश्विक महामारी के रुप में सामने आई है। इस महामारी से डरने की बजाए हिम्मत के साथ मुकाबला करने की जरुरत है। प्रशासन द्वारा जब हिरमी में कोविड केयर सेंटर की स्थापना की और इस केयर सेंटर के लिए उनकी डयूटी लगाई और पहले दिन इस केयर सेंटर में पहुंचने के बाद उनके पांव डर के मारे डगमगा गए कि इस वैश्विक महामारी के मरीजों के साथ समय बिताने से क्या होगा सहित अन्य विषय भी जहन में कोंदे। लेकिन आखिर में अपने मन में वैचारिक मंथन के बाद अपने आपको समझाया कि अगर डाक्टर ही मरीजों से डरेगा तो इन मरीजों की देखभाल कौन करेगा, इतना ही नहीं अपने सीनियर के जज्बे को देखकर उनके हौंसले ओर बुलंद हुए।
उन्होंने कहा कि अपने सीनियर से प्रेरणा लेकर अपने टीम के सदस्यों को अच्छे से काम करने के लिए उत्साहित किया। हालांकि यह टीम पहले से ही बेहतर कार्य कर रही है। इसके उपरांत उन्होंने हिरमी कोविड केयर सेंटर के मरीजों की काउंसलिंग का काम भी शुरु किया। इन मरीजों की अपने परिवार के सदस्यों की तरह देखभाल करने का प्रयास किया। इस केयर सेंटर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 24 घंटे मरीजों की देखभाल की और जिसका नतीजा यह रहा कि इस केयर सेंटर से अब तक 20 मरीज ठीक होकर अपने घर को लौट गए है। जब मरीज ठीक होकर खुशी-खुशी अपने घर जाते है तो कोरोना वारिर्यरस की खुशी का भी ठिकाना नहीं रहता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम को जहां बहादुरी के साथ अपनी डयूटी का निर्वाह करना होगा, वहीं अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की जिम्मेवारी को भी पूरा करना होगा। इस केयर सेंटर में सभी कर्मचारी उत्साहित होने के साथ-साथ जिले की सीनियर टीम से भी प्रेरणा ले रहे है।- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475
