मोटर गैरेज में बीती रात अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर किया लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ, मामला दर्ज


रिफाइनरी (राजपाल प्रेमी) कोहंड असंध रोड स्थित सैनी मोटर गैरेज में बीती रात अज्ञात चोरों ने  सेंध लगाकर किया लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ । गैरेज के मालिक ने मुनक चौकी में अज्ञात चोरों के खिलाफ की चोरी की शिकायत । पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर की तफ्तीश शुरू  ।                             
            पुलिस को दी शिकायत में सैनी मोटर गैरेज के मालिक सुशील कुमार ने बताया कि बुधवार को वह अपनी दुकान बंद करके अपने गांव बल्ला चला गया था । वीरवार सुबह उसने आकर देखा तो उसकी दुकान की पिछली दीवार टूटी हुई थी । और जब उसने दुकान खोलकर देखा तो दुकान के अन्दर रखी लगभग 45 बैटरियां और लगभग 40 लीटर मोबिल ऑयल के अलावा कुछ अन्य सामान भी गायब था । सुशील कुमार ने बताया कि उसके पास एमरान कंपनी की बैटरियों की एजेंसी है । जिसमें 25 बैटरियां नई और 20 बैटरियां पुरानी थी । जिसको चोर चुरा कर ले गए । उसने चोरी हुए सामान की कीमत लगभग दो लाख रुपए बताई  ।                                        
  • शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरो के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है : कुलदीप सिंह चौकी प्रभारी मुनक ।  

  • सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com 
  •  समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com 
  •  पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457 
  •  विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475