विधायक लीला राम ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर दी पूष्पाजंलि


कैथल (रवि गोयल) विधायक लीला राम ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको नमन करते हुए कहा कि जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी आजादी के बाद देश की पहली नेहरू सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू-कश्मीर को स्वायत्ता देने को लेकर आवाज उठाई। आज वर्षों के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके सपनों को पूरा किया है। धारा 370 खत्म करने को लेकर तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू से मतभेद हो गए थे और इसी बात को लेकर वो सरकार से अलग हो गए।  इसी मुद्दे पर श्रीनगर में धरने पर बैठने गए थे, लेकिन तत्कालीन राज्य सरकार ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद फिर 23 जून 1953 को उनकी जेल में मृत्यु हो गई। विधायक ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद जी ने ही जनसंघ की स्थापना की थी। उनका लगाया गया पौधा आज वट वृक्ष का रूप ले चुका है। इस मौके पर उनके साथ शहरी मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र बत्रा, रामकुमार नैन, सतपाल भारद्वाज, कृष्ण ढुल, कुशलपाल सैन, मोनी पाडला, रामसिंह, मिंटू नंबरदार व सुभाष शर्मा भी मौजूद रहे।
  • सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com 
  •  समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com 
  •  पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457 
  •  विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475