कुरुक्षेत्र, 23 जुलाई।(सागर बंसल) कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के हार्टिकल्चर विभाग द्वारा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के टूरिज्म विभाग तथा इंस्टि््टयूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के आसपास के क्षेत्र में हरियाली तीज के अवसर पर गुरूवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुलपति डॉ. नीता खन्ना ने बतौर मुख्यातिथि पौधारोपण किया। कुलपति व अन्य अधिकारियों ने करीब 200 औषधिय पौधे लगाए। प्रथम चरण में आंवला, जामुन, सुहांजना, हरड, बहेडा, अर्जुन, नीम और बेल पत्थर आदि के पौधे प्रमुख रूप से लगाए गए। दूसरे चरण में मुलेठी, तुलसी, सफेद मूसली, ब्रह््मी, अश्वगंधा, एलोवेरा, रोजमेरी, सदाबहार, बीटर मेलन आदि पौधे लगाए जाएंगे।
इस मौके पर बोलते हुए कुलपति ने कहा कि प्रकृति के संतुलन को बनाए रखना, मानव के जीवन को सुखी, समृद्ध व संतुलित बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण का अपना विशेष महत्व है। मानव सभ्यता का उदय तथा इसका आरंभिक आश्रय भी प्रकृति अर्थात वृक्ष ही रहे हैं। मानव को प्रारम्भ से प्रकृति द्वारा जो कुछ प्राप्त होता रहा है ओर उसे निरन्तर प्राप्त करते रहने के लिए वृक्षारोपण अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मानव को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
डॉ. नीता खन्ना ने हरियाली तीज की बधाई देते हुए कहा कि आजकल नगरों तथा महानगरों में छोटे-बड़े उद्योग धंधों की बाढ़ सी आती जा रही है। इनसे धुआं, तरह-तरह के विषैली गैसें आदि निकलकर वायुमंडल में फैल कर हमारे पर्यावरण में भर जाती है। पेड़ पौधे इन विषैली गैसों को वायुमंडल में फैलने से रोक कर पर्यावरण को प्रदूषित होने से रोकते हैं। यदि हम चाहते हैं कि हमारी यह धरती प्रदूषण रहित रहे तथा इस पर निवास करने वाला मानव सुखी व स्वस्थ बना रहे तो हमें पेड़-पौधों की रक्षा तथा उनके नवरोपण की ओर ध्यान देना चाहिए।
हार्टिकल्चर विभाग के इंचार्ज प्रो. नरेन्द्र सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. भगवान सिंह चौधरी, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अनिल वशिष्ठ, डीन कामर्स एंड मैनेजमेंट प्रो. नरेन्द्र सिंह, डीन लॉ प्रो. दिलीप सिंह, डीन आर्टस एंड लैंग्वेंज प्रो. ब्रजेश साहनी, प्रो. मोहिन्द्र चांद, प्रो. डीएस राणा, प्रो. जितेन्द्र शर्मा, प्रो. नीलू सूद, प्रो. राजेश भट््ट, डॉ. महासिंह पूनिया, डॉ. परमेश कुमार, डॉ. पवन कुमार, लोक सम्पर्क विभाग के उप-निदेशक डॉ. दीपक राय, डॉ. गुरचरण सिंह, डॉ. हुक्म सिंह, डॉ. अंकेश्वर प्रकाश, डॉ. राजेश सोबती, राजपाल, मुनीष खुराना व अन्य गैर-शिक्षक कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
- देश एवं प्रदेश के सभी गांव, कस्बों व शहरों से अनुभवी व गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरों, मंडल प्रभारी, जिला ब्यूरो चीफ, क्राइम रिपोर्टर, रिपोर्टर, प्रैस फोटोग्राफर, लेखक, मार्केटिंग एजैंट व विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475
- सभी खबरें सबसे तेज व सबसे पहले देखने के लिए देखें: www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com