देश और समाज के निर्माण में शिक्षक की अहम भूमिका: दिलीप सिंह



कैथल 19 जुलाई (रवि गोयल) शिक्षक ही समाज का आईना होता है। भारतीय समाज में उसे ईश्वर के समान दर्जा दिया गया है। यह दर्जा एक शिक्षक को उसके द्वारा समाज में दिए गए योगदानों के स्वरूप दिया जाता है। यह विचार जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दलीप सिंह ने जूनियर रेड क्रॉस काउंसलर अध्यापकों की सप्ताहिक मीटिंग के दौरान कहे। दिलीप सिंह ने कहा कि देश और समाज के निर्माण में शिक्षक की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ देश को खुशहाली और विकास की गति प्रदान करने में शिक्षक का महत्वपूर्ण योगदान है वहीं दूसरी ओर कोविड-19 जैसी विकट स्थिति में शिक्षकों की भूमिका को भुलाया नहीं जा सकता।उप जिला शिक्षा अधिकारी प्रेम सिंह पुनिया नेरेड क्रॉस काउंसलर अध्यापकों की पीठ थपथपाते हुए कहा कि समाज में उच्च आदर्श स्थापित करने का दायित्व अध्यापक का होता है। पुनिया ने कहा कि समाज में जागृति और सुरक्षा की जिम्मेदारी एक अध्यापक की होती है। कोरोनावायरस महामारी के चलते जिले में अध्यापक अपनी अहम जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं। इस अवसर पर जिला जूनियर रेड क्रॉस काउंसलर गोल्ड मेडलिस्ट प्राध्यापक राजा सिंह झींंजर तथा कोऑर्डिनेटर अंजू शर्मा ने कोविड-19 गतिविधियों की डाटा रिपोर्ट जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को सौंपी। झींंजर ने बताया कि जिले में 58 जूनियर रेड क्रॉस काउंसलर अध्यापक कोविड-19 जागरूकता मुहिम में पिछले 3 महीनों से निरंतर लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि अध्यापकों द्वारा जरूरतमंद लोगों विशेषकर बच्चों बुजुर्गों और महिलाओं को अब तक 15995 जागरूकता कार्यक्रम द्वारा 12167 गांवों एवं बस्तियों में 60484 मास्क, 7129 सैनिटाइजर, 29797 हैंड ग्लव्स, 3604 पीसीएम टेबलेट्स, 41371 फूड पैकेट्स, 1735 सूखा राशन किट, ब्रेड, बिस्कुट, फल, सब्जियां तथा पूरक आहार इत्यादि के पैकेट्स बांटे जा चुके हैं। झींजर ने अन्य जानकारी के साथ मीटिंग में कोविड-19 गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि यह अब तक की 12वीं कोविड-19 डाटा रिपोर्ट है जो विभाग द्वारा प्रशासन एवं सरकार को भेजी जाती है। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी कलायत रामनिवास शर्मा, प्रधानाचार्य राजकुमार, बीआरपी नरेंद्र बल्लायन, काउंसलर अंजू शर्मा, सुनील कुमार, सुनील दत्त, कार्यालय सहायक प्रवीण थरेजा, राजेंद्र पाल ढूल आदि भी उपस्थित थे।
  • सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com 
  •  समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com 
  •  पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457 
  •  विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475