प्रदेश ब्यूरो चीफ आशीष गुप्ता
पूरा बाजार अयोध्या विकासखंड पूरा बाजार की कई ग्राम पंचायतों के खातों से किए गए लाखों रुपयों के घोटाले से विकास खंड कार्यालय भ्रष्टाचार का हब सिद्ध हो जाने की बात उजागर होते ही कार्यालय के जिम्मेदार अधिकारी अपनी गलती सफाई कर्मी के मत्थे सारा दोष मढ़कर अपनी जवाबदेही से छुटकारा पाने की योजना बना रहे हैं परंतु एक साधारण व्यक्ति सफाई कर्मी को विकास खंड कार्यालय में ग्राम पंचायतों के वित्तीय मामलों में कार्य करने का अधिकार किसने दिया और यदि नहीं दिया तो विकास खंड कार्यालय के सहायक विकास अधिकारी पंचायत के ऑफिस में पंचायत अधिकारियों सहित खंड विकास अधिकारी की नाक के नीचे वर्षों से कोई अनाधिकृत व्यक्ति कंप्यूटर ऑपरेटर का कार्य कैसे करता रहा इस बात का उत्तर देने वाला कोई नहीं है एक ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा थाना अध्यक्ष को दिए गए लिखित पत्र के अनुसार पी0 यफ0 यम0 यस 0 प्रणाली का प्रशिक्षण विकासखंड के किसी ग्राम पंचायत सचिव को नहीं दिया गया है जिस के कारण सफाई कर्मी नरेंद्र कुमार वर्मा विकासखंड में सहायक विकास अधिकारी पंचायत कंप्यूटर ऑपरेटर का कार्य कर रहा था स्वतः संदिग्ध है ऐसे ग्राम पंचायत अधिकारी जो वित्तीय संचालन में अप्रशिक्षित हैं उन्हें इस प्रकार की जिम्मेदारी देने वाले विभागीय अधिकारी धनराशी की सुरक्षा में गैर जिम्मेदार साबित हुई हैं विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नरेंद्र कुमार वर्मा के परिजनों के खातों में 483569 रूपयो के घोटाले की बात कही गई जबकि सैकड़ों नागरिकों के नाम पर भी ग्राम पंचायत अधिकारियों ने मनचाहे ढंग से बंदरबांट का कार्य करवाने के रूप में नरेंद्र वर्मा को अपने द्वारा बताई गई अपने अपने संबंधियों के खाते में डाल लेने की इजाजत देकर उसका उपयोग किया और जब गड़बड़ी का खुलासा होते ही उसी को दोषी बताकर अपने दोस पर पर्दा डाल रहे हैं जिससे कार्यालय प्रमुख खंड विकास अधिकारी की भूमिका भी संदिग्ध है भौतिक सर्वेक्षण से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायतों में तैनात सफाई कर्मी को उनके मूल सेवा से या तो अलग कर ग्राम पंचायत अधिकारियों द्वारा उपयोग किया जाता है या तो ऊंची हैसियत रखने वाले परिवार की बेरोजगारी युवक सफाई कर्मी के रूप में नियुक्त पाने के बाद ग्राम पंचायतों में कार्य करने में आड़े आ रही परिवारिक प्रतिष्ठा के कारण अपनी मूल सेवा में नहीं रखते जिसका फायदा उठाकर ग्राम पंचायत अधिकारी अपना संपूर्ण अभिलेखों कार्य सफाई कर्मी ग्राम रोजगार सेवक क्षेत्र के बेरोजगार युवकों को जहां स्वयं को जिम्मेदारी से बचाते हैं वहीं दूसरी ओर सरकार के स्वच्छ भारत मिशन की योजना पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने के कारण ग्राम पंचायतों में गंदगी का अंबार लगा है
- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475