पिहोवा (वजीर सिंह /पवनदीप सिंह) एलएनजेपी अस्पताल द्वारा जय माँ बाला सुन्दरी मन्दिर के सहयोग से ब्लड डोनेशन कैम्प लगाया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि एलएनजेपी के एसएमओ डॉ शैलेन्द्र शैली ममगई शामिल हुए! कैम्प में 72 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ,ब्लड बैंक के तकनीकी अधिकारी नरेश सैनी ने बताया लाकडाउन के दौरान कुरुक्षेत्र अस्पताल से बाहर उनकी टीम का यह पहला कैम्प है, कोरोना के दौरान कुल 1300 यूनिट रक्त एकत्रित हो पाया था जो मरीजो को लगाया जा चुका है, इस लिए इस महामारी के दौरान रक्त की बहुत आवश्यकता है,मुख्यातिथि डॉ शेलेन्द्र शैली ने बताया की देश को एक करोड़ यूनिट की आवश्यकता हर वर्ष होती है,इसलिए सभी सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं को अधिक से अधिक रक्तदान करना चाहिए, रक्तदान से आयरन की मात्रा का सही संतुलन शरीर मे बना रहता है,और हार्ट अटैक,कैंसर, जैसी बीमारियों को रोकने में मदद मिलती है, रक्तदान वजन घटाने में सहयोगी साबित होता है,एक बार मे ही 650 से 700 केलोरी तक घट जाती है ,इस मौके पर पालिका प्रधान अशोक सिंगला, जनक राज सिंगला,वीरभान,सत्यवान, सुरेंद्र गर्ग, मनीष कुमार,करनैल सिंह,प्रवीण कुमार, मनदीप सिंह,गुरजिंद्र कौर, सीमा रानी ,सर्व कल्याण सेवा समाज के प्रधान रामेश्वर सैनी समेत अनेक समाजसेवी भी मौजूद थे।
- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475