भारत रत्न गुलजारी लाल नंदा के आदर्शो को जीवन में धारण करने की जरूरत : कुलसचिव


कुरुक्षेत्र (संजीव बंसल) कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. भगवान सिंह चौधरी ने कहा है कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री गुलजारी लाल नंदा के आदर्शो को अपने जीवन में धारण करने की जरूरत हैं। जो व्यक्ति सदाचार को अपनाएगा वह निश्चित ही अपने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लेगा।  
वे शनिवार को गुलजारी लाल नंदा नीतिशास्त्र- दर्शनशास्त्र केन्द्र संग्रहालय एवं पुस्तकालय की ओर से भारत रत्न स्वर्गीय गुलजारी लाल नंदा की जयन्ती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले हवन यज्ञ में मंत्रोच्चारण किया गया। इस हवन यज्ञ में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. भगवान सिंह चौधरी, केडीबी सीईओ गगनदीप सिंह, केडीबी सदस्य सौरव चौधरी, डॉ. हिम्मत सिंह सिन्हा, डॉ. महासिंह पुनिया, डॉ. परमेश कुमार, डॉ. गुरचरण सिंह, केडीबी के अधिकारियों व नगर के अन्य गणमान्य लोगों ने नंदा जी के सदाचार समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कुलसचिव ने कहा कि भारतीय संस्कृति में जन्म दिवस प्रेरणा की दृष्टि से मनाया जाता हैं ताकि बच्चों और परिवार के सदस्यों तथा समाज के लोगों को संस्कार दिए जा सके। जो व्यक्ति देश और समाज के लिए अनुकरणीय कार्य करते हैं तो उन महान लोगों का जन्म दिवस पूरा समाज मनाता हैं। इस प्रकार के महापुरुषों की जयंती पर विचार-विमर्श कर देश और समाज के लिए कुछ अच्छा करने का संकल्प लिया जाता हैं। उन्होंने कहा कि भारत रत्न नंदा जी ने सारी उम्र समाज के लिए जिए और कुरुक्षेत्र के विकास के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया। नंदा जी ने मजदूर व समाज के अंतिम छोर रहने वाले लोगों के लिए कानून बनवाए और उनके हितों के लिए कार्य किया। लोकतांत्रिक व्यवस्था में गली मौहल्ले की समस्याओं को संसद तक पहुंचाकर नंदा जी ने अपना नैतिक कर्तव्य निभाने का काम किया। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र को अपनी कर्मभूमि भी बनाया- आज समाज के हर व्यक्ति को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। तभी उनके जंयती समारोह को मनाने के प्रयास सार्थक हो सकेंगे।
उन्होंने कहा कि भारत रत्न गुलजारी लाल नंदा कर्म करने में विश्वास रखते थे और कुरुक्षेत्र को विकास की राह पर लाने का काम नंदा जी ने किया, इसी उदेश्य के लिए ही केडीबी की स्थापना भी की। इस धर्मक्षेत्र के विकास का पहिया निरंतर आगे बढ़ता जा रहा है। डॉ. एसएम मिश्रा ने केन्द्र की विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया।
  • सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com 
  •  समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com 
  •  पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457 
  •  विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475