इंद्री,19 जुलाई (अमित सरोहा) इंद्री पुलिस ने पांच व्यक्तियों सहित एक महिला के खिलाफ लाठी, डंडों से हमला करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।उम्मीद जताई जा रही है कि पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। प्राप्त जानकारी अनुसार बीड़ रैयतखाना के रहने वाले सोनू ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह अपने बाड़े में काम रहा था। तभी गांव के रहने वाले शीश राम, निखिल, जय कुमार, सियो राम, ओमप्रकाश और कांता देवी ने उसके उपर लाठी, डंडों और तेजधार हथियार से हमला कर दिया।जो इस हमले में उसके सिर में गहरी चोट आई है।पुलिस ने सोनू की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475