हलके की जनता ने उन्हें जो सेवा करने का मौका दिया है, वे उसका पूरा मान रखेंगे और सेवादार बनकर हलके में कार्य करेंगे : चेयरमैन रणधीर गोलन



पूंडरी, 18 जुलाई (रवि गोयल)हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन व पूंडरी के विधायक रणधीर सिंह गोलन ने कहा कि इस हलके की जनता ने उन्हें जो सेवा करने का मौका दिया है, वे उसका पूरा मान रखेंगे और सेवादार बनकर हलके में कार्य करेंगे। गांव की सामुहिक मांगों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ईमानदारी की एक अनूठी मिसाल है। सरकार द्वारा हर वर्ग के कल्याणार्थ बिना भेदभाव भ्रष्टïाचार मुक्त परीपाटी से कार्य किया जा रहा है, जिसका परिणाम आप सबके समक्ष है।
            चेयरमैन रणधीर गोलन ने गांव मुन्नारेहड़ी में लगभग 2 करोड़ 79 लाख रुपए से बनाए जाने वाले खेल स्टेडियम व गांव सांच में लगभग 35 लाख रुपए से तैयार होने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास करने उपरांत ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गांव मुन्नारेहड़ी में बने खेल स्टेडियम के बनने के बाद आसपास के गांव के युवा स्टेडियम में अपनी प्रतिभा को निखारते हुए खेलों में राष्टï्रीय व अंतर्राष्टï्रीय स्तर पर अपने क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। स्टेडियम में 200 मीटर का दौडऩे हेतू ट्रैक, गैलरी, बास्केट, हैंडबाल, खो-खो, योगा लेन के अलावा अन्य खेलों का ग्राउंड तैयार किया जाएगा। इसके अलावा स्टेडियम में पेड़-पौधे भी लगाए जाएंगे, जो स्टेडियम की शोभा बढ़ाएंगे।
            उन्होंने गांव सांच में ग्रामीणों को कहा कि बनाए जाने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र से लोगों को शहर में जाने से राहत मिलेगी और इसकी पूर्ण सुविधा गांव में ही होगी। हलके के हर गांव की समस्याएं मेरे पास आप लोगों के माध्यम से पहुंच जाती है और विधायक होने के नाते से आपकी हर समस्या मेरी समस्या बन जाती है, मैं पूरी लग्र और मन से कार्य करते हुए इन सभी समस्याओं का निपटारा समय पर करवाता रहूंगा। उन्होंने कहा कि गांव में हर घर में पीने का स्वच्छ पानी हो, इसके लिए समुचित व्यवस्था की जा रही है। गांव में एक नया टयूबवैल लगाया गया है और यदि फिर भी कमी होगी तो उसके बाद भी एक अन्य टयूबवैल भी लगाया जाएगा। पीने के पानी की कोई समस्या नही रहेगी और यह सब कार्य इसी वर्ष में होंगे। गांव से लगने वाली सभी सड़कों का सुदृढ़ीकरण करवाया जाएगा। शिक्षा, बिजली, पानी, सड़कें व अन्य मूलभूत सुविधाएं मुहैया ग्रामीणों को उपलब्ध करवाई जाएगी। लोगों की उम्मीद पर खरा उतरते हुए पूरी ईमानदारी से हलका के विकास के लिए 24 घंटे तत्पर रहेंगे। सरकार द्वारा जारी एक-एक पैसे का सद्पयोग किया जाएगा और विकास कार्यों को गुणवत्ता पूर्वक पूरा किया जाएगा। प्रदेश में भ्रष्टïाचार के लिए कोई भी जगह नही है। सबका साथ-सबका विकास, हरियाणा एक-हरियाणवी एक की धारणा पर चलते हुए पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को भी समान रूप से योजनाओं का लाभ देना सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी हलका वासी आपसी भाई-चारे को मजबूत करें तथा आपसी झगड़ों को भाई-चारे में ही सुलझाएं। पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की गति को बढाया गया है तथा हलका में बिना भेदभाव के विकास कार्य करवाए जाएंगे।
            चेयरमैन रणधीर गोलन ने कहा कि कोविड-19 यानि कोरोना वायरस महामारी आने से लगभग 3 महीने से कार्य बंद थे। पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था खराब हो गई थी, अब अनलोक-1 व 2 में कार्य करने की छूट होने से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सौजन्य से अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने का कार्य जारी है। हम सभी को केंद्र व राज्य सरकार की हिदायतों का पालन करना चाहिए। हमें कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए मास्क का प्रयोग करना है। इस मौके पर कार्यकारी अभियंता बनारसी दास, गुरप्रीत सिंह एसडीओ, सरपंच देवेंद्र सिंह मुन्नारेहड़ी, ईश्वर, चमेल  सिंह, सुरजीत, बलवान, मुकेश, राजू, अजमेर सिंह, सुरेंद्र मैहला, सुभाष चंद, ओमपुरी, सरपंच कर्म सिंह सांच, शशि मैहला, मनीष कुमार, पंच कृष्ण, सुरेंद्र, सोनू, शशि मैहला, विनोद कुमार, रविंद्र, सुनील जेई आदि ग्रामीण मौजूद रहे। 
  • सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com 
  •  समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com 
  •  पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457 
  •  विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475