इंडस्ट्रियल एसोसिऐशन व व्यापारी संगठनों के एक खंड स्तरीय कैम्प का हुआ आयोजन


कुरुक्षेत्र (अंग्रेज कुमार) जिला उद्योग केन्द्र औद्योगिक विस्तार अधिकारी किशोर कुमार ने कहा कि पंजाब नैशनल बैंक मुख्य अग्रणी जिला प्रबन्धक कुरूक्षेत्र व जिला उधोग केन्द्र कुरूक्षेत्र के सहयोग से लाडवा व बाबैन ब्लॉक में इंडस्ट्रियल एसोसिऐशन व व्यापारी संगठनों के पदाधिकारयिों के लिए एक खंड स्तरीय कैम्प का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अग्रणी जिला प्रबन्धक कुरूक्षेत्र पंजाब नैशनल बैंक, अन्य बैंकर्स, लाडवा  व बाबैन खंड के उधोगपतियों द्वारा भाग लिया गया। 
इस मीटिंग का मुख्य उद्देश्य औद्योगिक एवं व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधयों को आत्म निर्भर भारत अभियान के तहत बैंकों के माध्यम से एमरजेंसी के्रडिट लाईन गारंटी स्कीम (ईसीएलजीएस) के तहत उपलब्ध करवाई जा रही वित्तिय सहायता के बारे में जागरुक करना था। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा एमएसएमई की ऋण सम्बन्धी समस्याओं के अति शीघ्र समाधान हेतू हरियाणा उद्यम सहयोग पोर्टल का प्रावधान किया गया है, जिस पर कोई भी उद्यमी अथवा व्यवसायी अपनी ऋण सम्बन्धी आ रही दिक्कतों को पोर्टल पर आनलाईन दर्ज करवा सकते है। उन्होंने संस्थाओं के पदाधिकारियों से विस्तार से चर्चा की और बैंकों से ऋण सम्बन्धी समस्याओं का अति शीघ्र निपटान हेतू मुख्य अग्रणी जिला प्रबंधक कुरुक्षेत्र को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है।
मुख्य अग्रणी जिला प्रबंधक हरि सिंह गुमरा ने वित्त मंत्रालय भारत सरकार द्वारा घोषित प्रमुख वित्तिय योजना कोलाट्रिएल फ्री आटोमैटिक लोन फॉर बिजनैस इनक्लयूडिंग एमएसएमई (तीन लाख करोड़) के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिला में स्थापित सभी बैंकों शाखाओं द्वारा उक्त स्कीम के तहत पात्र लाभार्थियों से दूरभाष द्वारा सम्पर्क करके उनके ऋण हेतू आवेदन की प्रक्रिया प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करवाई जा रही है। अगर किसी को कोई समस्या पेश आ रही है तो वह उनके कार्यालय दूरभाष नम्बर 01744-220593, 90530-11703 पर सम्पर्क करके समाधान करवा सकते है।
  • सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com 
  •  समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com 
  •  पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457 
  •  विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475