प्रशासन ने नजदीक टैगोर पब्लिक स्कूल पिहोवा में कंटेनमैंट जोन बनाने के दिए आदेश


पिहोवा (अमरजीत सिंह) जिलाधीश एवं उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने कहा कि कोरोना वायरस के फैलाव एवं रोकथाम के लिए नजदीक टैगोर पब्लिक स्कूल में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर कंटैनमेंट जोन बनाने के आदेश दिए है। इन क्षेत्रों में कंटेनमेंट और बफर जोन बनाकर नोडल अधिकारी नियुक्त कर हेल्प लाईन नम्बर भी जारी किए गए है।
जिलाधीश एवं उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने जारी आदेशों में कहा है कि पिहोवा में नजदीक टैगोर पब्लिक स्कूल में कोरोना वायरस के सैम्पल पॉजिटिव पाए जाने पर अमित शैट्टी की दुकान से विनित कुमार के घर के क्षेत्र को कंटेनमेंटजोन घोषित किया है। इस कंटेनमेंटजोन के साथ लगते क्षेत्र में साथ लगते क्षेत्र में कृष्ण कुमार के घर से रणजीत के घर और टैगोर स्कूल रोड को बफरजोन में शामिल करते हुए सेनिटाइज करने के आदेश दिए है। इस क्षेत्र में प्रर्याप्त मात्रा में टीमों का गठन करके डोर टू डोर जाकर प्रत्येक व्यक्ति की स्क्रीनिंग और थर्मल चैकिंग की जाएगी और सभी टीमे सिविल सर्जन के आदेशानुसार कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि इस कंटेनमेंट जोन और बफर जोन को नगर पालिका पिहोवा द्वारा कोविड-19 की गाईड लाईंस के अनुसार अपने-अपने सम्बन्धित क्षेत्र में पूरी तरह सेनिटाइज करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक कोविड-19 के अनुसार कंटेनमेंट जोन में डयूटी करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों के अलावा किसी भी व्यक्ति की मूवमेंट नहीं करने देंगे।
उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता कंटेनमेंट और बफर जोन की बैरागेटिंग करवाना सुनिश्ति करेंगे। इसके अलावा  इन कंटेनमेंट जोन में अपने-अपने सम्बन्धित क्षेत्र के नोडल अधिकारी कन्ट्रोल रूम में  एसएमओ पिहोवा जिला सिविल सर्जन कुरुक्षेत्र का सहयोग करेंगे और इस कन्ट्रोल रूम की नियमित रूप से रिपोर्ट तैयार करके जिला मुख्यालय को भेजेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा रोडवेज कुरुक्षेत्र के महाप्रबंधक इन कंटेनमैंट जोन के लिए 2-2 बसों का प्रबंध करवाना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि कंटनमेंट जोन में खाद्य पदार्थों की आपूर्ति जिला विपणन एवं प्रवर्तन अधिकारी द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा कि कंटेनमेंट जोन और बफरजोन में बिजली की आपूर्ति सुचारू रूप से रहेगी, इसके लिए बिजली विभाग की जिम्मेवारी रहेगी। इसी प्रकार स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति कार्यकारी अभियंता पब्लिक हेल्थ द्वारा नियमित रूप से सुनिश्चित की जाएगी। अगर किसी अधिकारी और कर्मचारी ने किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
  • प्रशासन ने जारी किए हैल्प लाईन नम्बर
उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने कहा कि थानेसर पिहोवा नजदीक टैगोर पब्लिक स्कूल में बनाएं गए कंटेनमेंंटजोन और बफरजोन के लोगों की सहायता के लिए पिहोवा तहसीलदार कार्यालय में कन्ट्रोल रूम बनाया गया है। जिसके लिए नायब तहसीलदार राजेन्द्र रोहिला को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इस कंटेनमेंटजोन और बफरजोन में लोगों की सहायता के लिए 94166-53972  हैल्प लाईन नम्बर जारी किए गए है।
  • लाडवा क्षेत्र में पडने वाले गांव प्रलाहदपुर के क्षेत्र में बनाएं गए कंटैनमेंट जोन और बफरजोन से आमजन को मिली राहत
जिलाधीश एवं उपायुक्त डा. धीरेन्द्र खडगटा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुसार लाडवा क्षेत्र में पडने वाले गांव प्रलाहदपुर  में बनाएं गए कंटेनमैंट जोन में प्रेम चंद के घर से मान सिंह के घर तक के एक किलोमीटर के क्षेत्र के बफर जोन क्षेत्र से निजात दे दी गई है। प्रशासन द्वारा निर्धारित दिनों के अनुसार समयावधि समाप्त होने पर कंटेनमेंट तथा बफर जोन को हटा दिया है, लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को भी अभी पूरी सतर्कता बरतनी होगी और सोशल डिस्टैंस, मास्क लगाने के नियमों की पालना करनी होगी।  
  • सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com 
  •  समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com 
  •  पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457 
  •  विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475