डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश की 13 उप-तहसीलों में भू-रिकॉर्ड के डिजिटलाइजेशन करने का कार्य अभी बचा हुआ है, जिसे तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्य पूरा होने के साथ ही पूरे हरियाणा के भू-रिकॉर्ड का कार्य डिजिटलाइजेशन हो जाएगा और हरियाणा ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य होगा।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इसी प्रकार गांवों को लाल डोरा मुक्त करने का कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि करनाल जिले के सिरसी गांव को हरियाणा का पहला लाल डोरा मुक्त गांव बनाने के बाद पहले चरण में 75 गांवों को लाल डोरा मुक्त करने का प्रस्ताव तैयार किया गया था, जिसे अब बढ़ाकर 100 गांव कर दिया गया है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इससे भी लाल डोरे के अन्दर ही संपत्तियों की रजिस्ट्री आरम्भ होगी। उन्होंने कहा कि सर्वे ऑफ इण्डिया के माध्यम से पूरे हरियाणा के गांवों का डिजिटलाइजेशन कार्य किया जा रहा है।
- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475
