कैथल, 20 जुलाई (रवि गोयल)विधायक लीला राम तथा उपायुक्त सुजान सिंह ने मुंदड़ी में बनने वाले महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय की भूमि पर पौधा रोपण करते हुए आमजन को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौकेे पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. श्रेयांश द्विवेदी भी मौजूद रहे।
- पेड़ों का हमारे जीवन में है बहुत महत्व : विधायक लीला राम
विधायक लीला राम ने कहा कि पेड़ पौधों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। इन्हीं से हमें जीवन यापी ऑक्सीजन मिलती है और प्रकृति का संतुलन भी बना रहता है। आमजन प्रकृति से छेड़छाड़ करना छोड़े और अधिक से पौधा रोपण करें, ताकि हमारी धरा हरी भरी रहे और पर्यावरण प्रदूषण से बचा जा सके। पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी जानते हैं कि हमारे अस्तित्व और कल्याण के लिए पेड़ और पौधे कितने महत्वपूर्ण हैं लेकिन हम में से कितने लोग नियमित रूप से पेड़ लगाते हैं। यदि आप ऐसा नहीं कर रहे हैं तो यह समय है जब आपको इसे गंभीरता से लेना चाहिए और पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए जो कुछ भी प्रयास कर सके उन्हें करना चाहिए। वृक्षारोपण के पीछे का कारण ज्यादातर वनों को बढ़ावा देना, भूनिर्माण और भूमि सुधार है। पृथ्वी पर पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने के लिए वन अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। वृक्ष स्वाभाविक रूप से विकसित होते हैं लेकिन वनों की कटाई की वजह से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए हमें अपनी ओर से अपना योगदान देना जरूरी है।- अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण को दें बढ़ावा : उपायुक्त सुजान सिंह
उपायुक्त सुजान सिंह ने कहा कि अब पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमें जागरूक होना पड़ेगा और अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे। विश्व में ग्लोबल वार्मिग के कारण गर्मी बढ़ रही है, जिससे भयानक रोग पैदा हो रहे हैं। पानी का संकट बढ़ रहा है और प्राय: भूकम्प से धरती कांपती रही है। यह सब प्राकृति से छेड़छाड़ के कारण ही है। उन्होंने कहा कि पेड़ों से हमें जीवन मिलता है, इसके साथ-साथ फल, छाया भी मिलती है। धरती पर जितने अधिक पेड़-पौधे होंगे, उतना ही अधिक वातावरण शुद्ध होगा। धरती पर जीवन प्रदान करने वाली ऑक्सीजन और पानी प्रदान करने वाला मुख्य साधन पेड़ है। हमारे दैनिक जीवन में भी उपयोग होने वाली वस्तुओं में पेड़ों का बहुत महत्व है। पेड़ हमारे जीवन का अस्तित्व है, पेड़ों के बिना धरती पर जीवन की कल्पना करना असंभव है। इस अवसर पर सुभाष मुंदड़ी, नरेश मित्तल, रामकुमार नैन आदि मौजूद रहे।- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475