घरौंडा, प्रवीण कौशिक
घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण ने शुक्रवार को पारस पब्लिक स्कूल, निर्मल विहार में विकास कार्यों को लेकर उत्तम नगर, दुर्गा कॉलोनी, विकास नगर, राजीव कॉलोनी, फूसगढ़ कॉलोनी, डीसी कॉलोनी, एसपी कॉलोनी में चल रहे गलियों की मरम्मत, स्ट्रीट लाईट, पानी की पाईप लाईन, स्टॉर्म वाटर, सीवरेज आदि के कार्यों का जायजा लिया। इस मौके पर विधायक ने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनी।
विधायक के दौरे के दौरान कॉलोनीवासियों ने विधायक से कहा कि कॉलोनी में विकास कार्य काफी धीमे चल रहे हैं। विधायक हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि गत महीनों से कोरोना महामारी के कारण विकास कार्यों की गति थोड़ी धीमी रही है लेकिन अब इन विकास कार्यों को समय रहते पूरा किया जाएगा। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि अधिकारियों के साथ मिलकर इन विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी और जल्द से जल्द इनको पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि महीने के दो शुक्रवार को इन कॉलोनियों में, दो दिन नगला चौंक में तथा एक दिन घरौंडा फार्म पर लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल व विधायक का आभार प्रकट किया कि आपके प्रयासों से ही ये कॉलोनियां अपू्रवड हो पाई हैं। इस मौके पर बाला जी प्रधान, सुल्तान सिंह, राज सिंह, सतपाल मेहला, सुल्तान कोच, पाला राम, कृष्ण सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

- देश एवं प्रदेश के सभी गांव, कस्बों व शहरों से अनुभवी व गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरों, मंडल प्रभारी, जिला ब्यूरो चीफ, क्राइम रिपोर्टर, रिपोर्टर, प्रैस फोटोग्राफर, लेखक, मार्केटिंग एजैंट व विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475 विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475 सभी खबरें सबसे तेज व सबसे पहले देखने के लिए देखें: www.samaykitaqat.com समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com