कार्यकर्ताओं की बदौलत भाजपा आज दुनियां की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी : संदीप सिंह


पिहोवा (जसविन्द्र सिंह राज /वजीर सिंह) हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत भाजपा दुनियां की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी के रूप में उभर कर सामने आई है। पार्टी एक परिवार और कार्यकर्ता इस परिवार के सदस्य हैं। इनके मान सम्मान को सर्वोच्च स्थान पर रखा जाएगा।
    खेलमंत्री प्रांची तीर्थ के तट पर स्थित भजनानंद आश्रम में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए सीएम मनोहर लाल दिन रात प्रयासरत हैं। लिहाजा कार्यकर्ता इस मुहिम में सरकार का साथ दें। कार्यकर्ता ही यह बता सकते हैं कि कौन सा अधिकारी या कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त है और कौन अपना काम सही तरीके से नहीं कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया कि इस्माइलाबाद में जल्द ही भव्य पार्क का निर्माण शुरू किया जाएगा। लोगों की मांग पर इस पार्क के निर्माण के लिए कस्बे के बिल्कुल पास जगह तलाश कर ली गई है। इसके अलावा पिहोवा को ट्रेफिक की समस्या से निजात दिलाने के बस स्टैंड को बाहर बाइपास पर शिफ्ट करने की योजना भी बनाई जा रही है। लेकिन अभी सिर्फ इस पर विचार चल रहा है। जैसे ही अनुकूल परिस्थिति होगी। इसे भी आगे बढ़ाया जाएगा। पुराने बस स्टैंड की जगह को यदि संभव हो सका तो पार्किंग की तरह प्रयोग किया जाएगा ताकि लोग सडक़ों पर वाहनों को ना खड़ा करें।
    उन्होंने कहा कि मां सरस्वती तीर्थ के विकास की दिशा में भी सरकार प्रयासरत है। इससे यहां पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जा सकता है। समय समय पर भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके विकास कार्यों के प्रति उनके सुझाव लिए जाएंगे और कार्यों को लेकर मंथन किया जाएगा। इस अवसर पर लाल भरत लाल, मंडल प्रधान राकेश पुरोहित, रामधारी शर्मा, साधु सिंह सैनी, युधिष्ठर बहल, नरेंद्र तनेजा, देशराज शर्मा, रघुविंद्र मोरथली, महामंत्री रमेश वर्मा, धर्मपाल, ओमप्रकाश गर्ग, रविंद्र वड़ैच, सुभाष शर्मा, जगपाल सिंह, बलबीर राणा, सतीश सिंगला, ईश्वर शर्मा बाखली, देवीचंद, विनोद शर्मा, मदन मनचंदा, सुरेंद्र शर्मा, कुलदीप छतरीवाला, नौतन शर्मा, सुभाष मित्तल, महावीर शर्मा व रामपाल शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
  • डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ पर होगी कार्रवाई
गांव सारसा में डॉ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा पर कालिख पोतने के मामले में समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सविंधान रक्षक समिति के संयोजक महिंद्र कंथला के नेतृत्व में खेलमंत्री से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में शामिल एडवोकेट अनिल बागड़ी, सरपंच कर्मबीर सिंह, विशाल सौदा व अजय कुमार ने बताया कि शरारती तत्वों ने बाबा साहेब की फोटो पर कालिख पोतकर समाज का भाईचारा खराब करने की कोशिश की है। मांग पर खेलमंत्री ने पुलिस को टीम गठित करके तुरंत आरोपियों की धरपकड़ का प्रयास शुरू करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के चाहने वालों को भी संयम बनाकर दोषी तक पहुंचने में पुलिस की मदद करनी चाहिए। वे पूरी तरह से समाज के साथ हैं। साथ ही माडल टाऊन के लोगों की ओर से पार्क के नवीनीकरण व हुडा से नगरपालिका में आए माडल टाऊन का नक्शा टैक्स घटाने सहित कुछ मांगें मंत्री के समक्ष रखी गई। जिन पर मंत्री ने जल्द ठोस हल करवाने का आश्वासन दिया।

  • सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com 
  •  समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com 
  •  पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
  •  विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475