![]() |
कुरुक्षेत्र, 23 जुलाई (सागर बंसल) कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. नीता खन्ना ने वनस्पति शास्त्र विभाग द्वारा प्रकाशित ई-पत्रिका पलाश कुंज के प्रथम संस्करण का लोकार्पण बुधवार को कुलपति कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. भगवान सिंह चौधरी, वनस्पति विज्ञान की विभागाध्यक्ष प्रो. नीलू सूद, प्रो. नरेन्द्र सिंह, डॉ. सीबी सिंह, डॉ. सोमवीर जाखड़, डॉ. योगेश कुमार तथा राजकुमार सरदाना उपस्थित रहे। इस ई-मैगजीन को शुरू करने का उद््देश्य एक ओर तो छात्रों को कोरोना महामारी के मानसिक दुष्प्रभावों से बचने के लिए कुछ सकारात्मक करने के लिए प्रोत्सहित करना है, साथ ही साथ उनके लेखन की क्षमता को बढ़ाना और ज्ञानवर्धन है। इस पत्रिका के प्रत्येक वर्ष दो संस्करण निकाले जाएंगे (एक बंसत कालीन व दूसरा शरद कालीन)। प्रथम संस्करण में वनस्पति विज्ञान विभाग के छात्रों और फैकल्टी द्वारा प्रदत्त सामग्री संकलित की गई है। भविष्य में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से सम्बन्धित कॉलेजों के छात्रों को भी पलाश कुंज में योगदान करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
- देश एवं प्रदेश के सभी गांव, कस्बों व शहरों से अनुभवी व गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरों, मंडल प्रभारी, जिला ब्यूरो चीफ, क्राइम रिपोर्टर, रिपोर्टर, प्रैस फोटोग्राफर, लेखक, मार्केटिंग एजैंट व विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475
- सभी खबरें सबसे तेज व सबसे पहले देखने के लिए देखें: www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com
