पिहोवा (जसविन्द्र सिंह राज /वजीर सिंह) नगर पालिका पिहोवा की तरफ से शहर में नपा की जमीन पर अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरु की है। इस कार्रवाई के अनुसार नपा ने कई जगहों से अवैध निर्माण कार्य हटवाए है और पुलिस से अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश की है। नगरपालिका के सचिव अंकुश परासर ने आज यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि नगर पालिका पिहोवा की सीमा में बढ़ते अवैध कब्जों व निर्माण को रोकने के लिए नगर पालिका के अध्यक्ष अशोक सिंगला की अध्यक्षता में नपा कार्यालय में अधिकारियों की एक बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक में पार्षदगणों के साथ भी अवैध कब्जों की रोकथाम के लिए विचार-विमर्श किया गया।
उन्होंने कहा कि जहां-जहां नगर पालिका की भूमि है, की निशानदेही करवाकर तार लगवाने का कार्य किया जाए। इसके अलावा जहां पर नपा की भूमि पर अवैध निर्माण हो रहे है, उन लोगों को भवन निर्माण पास करवाने के लिए हरियाणा नगरपालिका अधिनियम 1973 की धारा 208 के तहत नोटिस जारी किए जाए। इस कार्यवाही से नपा की आय में भी वृद्घि होगी। उन्होंने कहा कि नपा ने पुलिस की सहायता से अवैध निर्माण कार्यों को गिराकर कब्जा हटवा दिया है और पुलिस को एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश भी की गई है। इसके अलावा नगर पालिका द्वारा सारी सरकारी जमीन की निशानदेही के लिए तहसीलदार पिहोवा को भी पत्र लिखा है।- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475
