रिफाइनरी 24 जुलाई (राजपाल प्रेमी) हिन्दी एक सशक्त भाषा है। उक्त बातें आज नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति पानीपत की बैठक में अध्यक्षता करते हुए जी. सी. सिकदर पानीपत रिफ़ाइनरी और पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स के कार्यकारी निदेशक सह अध्यक्ष नराकास ने कही । नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), पानीपत द्वारा आज पानीपत रिफाइनरी के सभागार कक्ष में वेबिनार के माध्यम से 42 वीं बैठक का आयोजन किया गया । इस बैठक में गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग के प्रतिनिधि के. पी.शर्मा, उप-निदेशक (कार्यान्वयन) तथा नराकास, पानीपत के 44 सदस्यों के कार्यालय प्रमुखों ने वेबिनार के माध्यम से हिस्सा लिया । इस अवसर पर एस.के.सुर चौधुरी, कार्यकारी निदेशक (पाईपलाइंस) भी उपस्थित थे ।
कार्यक्रम का आरंभ राजभाषा गीत से हुआ । इसके उपरांत एस.के. त्रिपाठी ने पिछले कार्यवृत्त पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत की । उन्होंने नराकास के सभी सदस्यों के उत्कृष्ट सहयोग के लिए सराहना की। इसके पश्चात प्रीति साह, सदस्य सचिव, नराकास ने छमाही प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुतीकरण के साथ-साथ नराकास की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला ।
इस अवसर पर अध्यक्ष जी.सी.सिकदर ने कहा कि – आप सभी जानते हैं कि आज हम सभी कोरोना महामारी के दौर से गुजर रहें हैं इसी कारण हमें वेबिनार के माध्यम से इस बैठक का आयोजन करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि इस कठिन परिस्थितियों के बावजूद भी आप सभी सदस्य राजभाषा हिन्दी को बढ़ावा देने के लिए कड़ी मेहनत कर रहें हैं । इस उत्साह एवं जोश के लिए मैं आप सभी को बधाई देता हूं । उन्होने कहा कि आज हमारी राजभाषा इतनी सक्षम हो गई है कि अगर हम ठान लें तो हम अपने शत-प्रतिशत कार्य हिन्दी में ही कर सकते है। उन्होने कहा कि बहुत से देश जैसे रूस, फ्रांस, जापान आदि हमेशा अंग्रेजी में नहीं बल्कि अपने देश की भाषा को अपनाकर पूर्ण रूप से विकसित हो सकते हैं तो हम भी अपनी राजभाषा हिन्दी जोकि अब एक समृद्ध भाषा बन गई है को पूरी तरह से अपना कर भारत का समग्र विकास कर सकते हैं ।
इस अवसर पर के.पी.शर्मा उप-निदेशक (कार्यान्वयन) ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वेबिनार के माध्यम से पानीपत रिफाइनरी द्वारा बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन सराहनीय है । नराकास पानीपत शुरू से ही हिन्दी कार्यान्वयन के क्षेत्र में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है और लगातार इसे कायम रखे हुए है । हम आशा करते हैं कि इस कड़े एवं सफल प्रयासों के लिए आपको एक बड़ा सम्मान मिलना चाहिए।
- देश एवं प्रदेश के सभी गांव, कस्बों व शहरों से अनुभवी व गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरों, मंडल प्रभारी, जिला ब्यूरो चीफ, क्राइम रिपोर्टर, रिपोर्टर, प्रैस फोटोग्राफर, लेखक, मार्केटिंग एजैंट व विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475
- सभी खबरें सबसे तेज व सबसे पहले देखने के लिए देखें: www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com
