युवा खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए किया गया था व्यायामशाला का निर्माण, पंचायत की बदहाल हुई पनौड़ी गांव की व्यायामशाला




घरौंडा ( प्रवीण कौशिक) युवा खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार व्यायामशालाओं व खेल परिसरों का उद्घाटन कर रही है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में बनी व्यायामशालाएं ग्राम पंचायतों की अनदेखी का शिकार हो रही है। ऐसे ही हालात पनौड़ी गांव में बनी व्यायामशाला व खेल परिसर बने हुए के है। न तो इस स्टेडियम में पीने के पानी की समुचित व्यवस्था है और ना ही रनिंग ट्रैक की। न बिजली की व्यवस्था है और ना ही खेल मैदान की। पूरे मैदान में कांग्रेस घास का साम्राज्य फैला हुआ है। खेल परिसर में लगाए गया ऑपन एयर जिम भी बड़ी-बड़ी घास के बीच ढक चुका है। ऐसा नहीं है कि ग्राम पंचायत को व्यायामशाला व खेल परिसर की बदहाली का ज्ञान न हो, बावजूद इसके पंचायत इस ओर से लापरवाह बनी हुई है।
            पनौड़ी गांव से करीब एक किलोमीटर दूर युवा प्रतिभाओं के लिए लगभग दो साल पहले एक व्यायामशाला का निर्माण करवाया गया। जिस पर करीबन 30 लाख से ज्यादा की राशि खर्च की गई, लेकिन दो साल बाद भी इस व्यायामशाला का निर्माण कार्य अधर में लटका पड़ा है। व्यायामशाला के कुछ निर्माणों को पूरा करने के लिए ग्राम पंचायत भी सात से आठ लाख रुपए खर्च कर चुकी है। बावजूद इसके इस व्यायामशाला का निर्माण कार्य अभी तक भी पूरा नहीं हो पाया है। इसकी पिछली दीवार बनाई ही नहीं गई। नतीजन आवास और पालतु पशुओं के लिए व्यायामशाला चारागाह बन गई है। जिस उद्देश्य के लिए व्यायामशाला बनाई गई थी, उससे यह भटकती नजर आ रही है। गांव के युवा खिलाडिय़ों का कहना है कि जिस जोरदार तरीके से व्यायामशाला का उद्घाटन हुआ था, उससे प्रतीक होता था कि उनको हर तरह की सुविधाएं यहां मिल पाएगी। लेकिन सरकार के दावे हकीकत से कोसों दूर है। सरकार खेल स्टेडियमों का निर्माण तो कर देती है लेकिन पंचायतों की लापरवाही के कारण व्यायाशालाएं अपना वजूद ही खो देती है। पनौड़ी गांव में करीब छह एकड़ में व्यायाशाला कम खेल स्टेडियम बनाया गया है। व्यायामशाला बनने के बाद यहां ना तो कोई सफाई हुई और ना ही पीने के पानी जैसी सुविधाएं मुहैया करवाई गई। बड़ी-बड़ी घास खड़ी है और रंनिग ट्रैक भी कंकर पत्थर से भरा पड़ा है। जिस किसी को भी दौड़ लगानी होती है या खेलना होता है वह उस हिस्से की खुद ही सफाई कर लेता है। पानी के लिए पंप तो लगाया गया है लेकिन वह भी बेकार है । ऑपन एयर जिम जंग खा रहे है। चारों तरफ गंदगी पसरी हुई है। इस स्टेडियम में अच्छी घास व हरियाली को बढ़ाने वाले पेड़ पौधे लगाए जाने थे लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। सुविधाओं और व्यवस्थाओं के अभाव के कारण लोग यहां आने से कतराने लगे है। पंचायत सफाई के नाम पर महज खानापूर्ति करती है।
  • सरपंच प्रतिनिधि ने माना बदहाल हुई है व्यायामशाला
सरपंच प्रतिनिधि मनिंद्र सिंह ने माना है कि व्यायामशाला की अनदेखी हुई है। ग्रांट न होने के कारण व्यायामशाला का कार्य अधर में लटका हुआ है। इसकी पिछली चारदीवारी भी नहीं बनी। पंचायत ने कुछ निर्माण के लिए इस व्यायामशाला पर सात आठ लाख रुपए खर्च किए है लेकिन पंचायत के पास अब ग्रांट ही नहीं है। सफाई के लिए दो-तीन लोगों को लगाया गया है, जो ट्रैक की सफाई का काम करते है। हालात लॉकडाउन की वजह से बने है। अब इसकी ट्रैक्टर के जरिये सफाई करवानी पड़ेगी।
  • सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com 
  •  समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com 
  •  पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457 
  •  विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475