सीएम मनोहर लाल ने कोरोना मरीजों के बीच जाकर निभाई जिम्मेदार मुखिया की भूमिका : राज्य मंत्री कमलेश ढांडा


कैथल (रवि गोयल ) हरियाणा सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि   मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कोरोना महामारी जैसे कठिन दौर में बी.पी.एस. मेडिकल कॉलेज, सोनीपत पहुंचकर मरीजों का कुशलक्षेम जाना व उनके लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
            राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कोरोना पीडि़त मरीजों के बीच पहुंचकर एक जिम्मेदार मुखिया की भूमिका को गंभीरता से निभाया है। उनके स्वास्थ्य को लेकर सभी सेवाओं की जांच की, ताकि किसी तरह की कोताही न हो। सीएम मनोहर लाल ने पीपीटी किट पहनकर कोरोना पीडि़त मरीजों से उनके स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं को लेकर फीडबैक लिया और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि सीएम मनोहर लाल हरियाणा के सभी निवासियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए हर जिले में मेडिकल कॉलेज और गांव के स्तर पर पार्क एवं व्यायामशाला खोल रहे हैं तथा दूसरी तरफ वर्तमान में चल रही स्वास्थ्य सेवाओं की सुचारू व्यवस्था के लिए स्वयं जाकर उन व्यवस्थाओं की जांच पड़ताल कर रहे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर काम कर रहे हैं और उनकी दूरदर्शिता ने हरियाणा को नई ऊंचाइयां प्रदान की हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मुस्तैदी शासन व प्रशासन दोनों के लिए प्रेरणादायक है।
  • सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com 
  •  समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com 
  •  पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457 
  •  विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475