महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने ओम प्रकाश धनखड़ को प्रदेश अध्यक्ष पद ग्रहण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी


कैथल (रवि गोयल) प्रदेश सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय, रोहतक में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ को प्रदेश अध्यक्ष पद ग्रहण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश धनखड़ का प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। भारतीय जनता पार्टी के पास राज्य के संगठन का नेतृत्व करने में सक्षम नेताओं की एक मजबूत कतार उपलब्ध है और ओम प्रकाश धनखड़ उस सक्षम और प्रभावी नेताओं की श्रेणी में ऐसे नेता माने जाते हैं जो देश और प्रदेश में किसानों के अधिकारों के लिए मुखरता से संघर्ष करते रहे हैं। ओमप्रकाश धनखड़ के पास संगठनात्मक राजनीति का भी लंबा अनुभव है।  भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा में बतौर राष्ट्रीय ओमप्रकाश धनखड़ ने राष्ट्रीय स्तर पर संगठन के भीतर अपनी कार्यशैली के कारण अलग पहचान अर्जित की थी।
            राज्यमंत्री ने कहा कि वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अलावा स्वदेशी जागरण मंच के साथ भी जुड़े रहे और 1996 में भारतीय जनता पार्टी से जुडऩे के बाद अटल आडवाणी युग में उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय सचिव के रूप में भी कार्य किया। इस दौरान वह हिमाचल प्रदेश के प्रभारी भी रहे। ओमप्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में हरियाणा में पार्टी संगठन को नई धार व दिशा मिलेगी और धरातल पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं की अपेक्षाकृत नए अंदाज में संभाल होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष के नाते किसानों के मसलों पर सरकार के साथ और अधिक प्रभावी संवाद का सिलसिला शुरू होने के साथ-साथ सरकार की किसान हितेषी नीतियों और निर्णय को भी और अधिक संजीदगी और सक्रियता के साथ जन जन तक पहुंचाए जाने का कार्य नए अध्यक्ष नई ऊर्जा के साथ संभालते नजर आएंगे।
            महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि ओमप्रकाश धनखड़ 1978 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में सक्रिय रहे। वर्ष 1980 से 1996 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में विभिन्न पदों पर काम किया। वर्ष 2011 से 2015 तक 2 बार भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें अपने ड्रीम प्रोजेक्ट स्टैचू ऑफ यूनिटी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया। वर्ष 2014 में बादली विधानसभा हलके से चुनाव जीता और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की कैबिनेट में कृषि ग्रामीण विकास एवं पंचायत पशुपालन, मत्स्य एवं सिंचाई मंत्री बने। मंत्री रहते हुए पढ़ी-लिखी पंचायतों की परिकल्पना को साकार किया। महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था की। गाँवों में गौरव पट लगवाए, जिन पर गौरव गाथा लिखवाई गई।
  • देश एवं प्रदेश के सभी गांव, कस्बों व शहरों से अनुभवी व गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरों, मंडल प्रभारी, जिला ब्यूरो चीफ, क्राइम रिपोर्टर, रिपोर्टर, प्रैस फोटोग्राफर, लेखक, मार्केटिंग एजैंट व विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475 
  • विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475 
  • सभी खबरें सबसे तेज व सबसे पहले देखने के लिए देखें: www.samaykitaqat.com 
  • समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com